BTech वालों के लिए शानदार भर्ती, लाखों में होगी Salary 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Oct 2025 11:23 AM

विज्ञापन

UPSC भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

UPSC Vacancy: UPSC ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (ESE) 2026 के लिए तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए कुल 474 पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर है. अप्लाई करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया जैसी डिटेल देख लें.

विज्ञापन

UPSC Vacancy: अगर आपके पास बीटेक की डिग्री है तो आपके लिए काम की खबर है. संघ लोक सेवा आयोग  (UPSC) ने इंजीनियर्स के लिए जबरदस्त भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 अक्टूबर है. ऐसे में अभ्यर्थियों के पास आवेदन करने के लिए काफी कम समय बचे हैं. अप्लाई करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और अन्य डिटेल देख लें. 

UPSC Vacancy: 400 से अधिक पदों पर भर्ती 

UPSC ने इंजीनियरिंग सर्विस एग्जाम (ESE) 2026 के लिए तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए कुल 474 पदों पर भर्ती निकाली गई है. आवेदन की आखिरी तारीख 16 अक्टूबर 2025 है. ऑनलाइन फॉर्म UPSC की वेबसाइट upsconline.nic.in पर उपलब्ध है. इस भर्ती पर चुने गए कैंडिडेट्स की सैलरी लाखों में होगी.

UPSC Vacancy Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

यूपीएससी की इस भर्ती के जरिए इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स की नियुक्ति होगी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता किसी भी ब्रांच से बीटेक है. वहीं अधिकतम शैक्षणिक योग्यता कुछ भी हो सकती है. 

UPSC Vacancy Age Limit: आयु सीमा

  • न्यूनतम – 21 वर्ष
  • अधिकतम -30 वर्ष

आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

UPSC Vacancy Selection Process: चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims)
  • मुख्य परीक्षा (Mains)
  • साक्षात्कार / पर्सनैलिटी टेस्ट

UPSC ESE Salary: यहां देखें सैलरी

यूपीएससी के तहत चुने गए इंजीनियर्स की शुरुआती सैलरी, सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत दी जाती है. ऐस में उन्हें बेसिक पे 15,600 से 39,100 के बीच मिलता है. वहीं ग्रेड पे 5,400 रुपये का भुगतान किया जाता है. ऐसे में कैंडिडेट्स की सैलरी 60,000 के करीब पहुंच जाती है. साथ में कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं. वहीं पोस्ट बढ़ने के साथ सैलरी भी बढ़ती है.

यह भी पढ़ें- Graduates के सुनहरा मौका, 8000 से अधिक पदों पर रेलवे में भर्ती

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola