मेडिकल ऑफिसर बनने का Golden Chance, UPSC ने निकाली जबरदस्त भर्ती 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Sep 2025 11:23 AM

विज्ञापन

यूपीएससी रिक्रूटमेंट भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

UPSC Recruitment 2025: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जबरदस्त वैकेंसी निकाली है. सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है. यूपीएससी ने मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरर और अन्य अहम पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 अक्टूबर 2025 है .

विज्ञापन

UPSC Recruitment 2025: महिला उम्मीदवारों, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने जबरदस्त वैकेंसी निकाली है. यूपीएससी ने मेडिकल ऑफिसर, लेक्चरर और अन्य अहम पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. ऐसे कैंडिडेट्स जो यूपीएससी की वैकेंसी का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए काम की खबर है. आवेदन करने से पहले डिटेल देखें. 

इस वेबसाइट पर करें आवेदन 

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और इच्छुक उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 213 पदों को भरा जाएगा.

UPSC Recruitment Last Date: अंतिम तारीख 

UPSC की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 2 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आखिरी दिन का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

UPSC Recruitment Post Details: पदों का विवरण 

  • सरकारी अधिवक्ता
  • अतिरिक्त विधि सलाहकार
  • सहायक सरकारी अधिवक्ता
  • उप सरकारी अधिवक्ता
  • उप विधि सलाहकार
  • लेक्चरर (उर्दू)
  • मेडिकल ऑफिसरट
  • अकाउंट्स ऑफिसर
  • सहायक निदेशक 

यूपीएससी की इस भर्ती के तहत सबसे ज्यादा रिक्तियां मेडिकल ऑफिसर (UPSC Medical Officer) के पदों पर हैं जो कि कुल 125 पद हैं. इसके अलावा 32 पद अकाउंट्स ऑफिसर के लिए और 15 पद लेक्चरर (उर्दू) के लिए हैं. कानून और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई पद भी इस भर्ती में शामिल किए गए हैं.

UPSC Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता

हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. ऐसे में कैंडिडेट्स आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डिटेल देख लें. 

UPSC Recruitment Selection Process: चयन प्रक्रिया 

  • इंटरव्यू 
  • भर्ती परीक्षा 

इंटरव्यू कुल 100 अंकों का होगा और इसमें न्यूनतम अंक हासिल करना अनिवार्य होगा. सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को कम से कम 50 अंक, ओबीसी वर्ग को 45 अंक और एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों को 40 अंक प्राप्त करने होंगे. 


आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क केवल 25 रखा गया है.  आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार SBI की किसी भी शाखा में नकद जमा करके कर सकते हैं या फिर नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI जैसे ऑनलाइन माध्यमों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- इंडियन ऑयल की इस भर्ती के लिए जल्दी करें Apply, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola