IOCL Recruitment: इंडियन ऑयल की इस भर्ती के लिए जल्दी करें Apply, बचे हैं आखिरी के कुछ दिन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 10 Sep 2025 2:25 PM
आईएसीएल रिक्रूटमेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है. इस भर्ती के तहत अप्लाई करने की अंतिम तारीख 21 सितंबर 2025 है. इस भर्ती के तहत ग्रेड ए, बी और सी के पदों पर नियुक्ति होगी. आवेदन करने से पहले देखें डिटेल.
IOCL Recruitment 2025: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने वर्ष 2025 के लिए ग्रेड A इंजीनियर और ऑफिसर पदों पर भर्ती की घोषणा की है. ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ग्रेड ए, ग्रेड बी और ग्रेड सी (Oil India Grade A, B, C Recruitment) में 100 से अधिक पदों पर भर्ती की घोषणा की है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और यह 21 सितंबर 2025 शाम 5:00 बजे तक चलेगी.
IOCL Recruitment Vacancy Details: वैकेंसी डिटेल
इंडियन ऑयल के तहत ग्रेड की भर्ती उन ग्रेजुएट इंजीनियर्स के लिए है जो केमिकल, इलेक्ट्रिकल और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग जैसे विषयों से हैं. ये भर्ती करीब 102 पदों के लिए निकाली गई है.
पदों का विवरण कुछ इस प्रकार है-
- सुपरिटेंडेंट इंजीनियर – 3 पद
- सीनियर ऑफिसर – 97 पद
- कॉन्फिडेंशियल सेक्रेटरी – 1 पद
- हिंदी ऑफिसर – 1 पद
IOCL Recruitment Age Limit: आयु सीमा
- ग्रेड C – अधिकतम 37 वर्ष
- ग्रेड B – अधिकतम 34 वर्ष
- ग्रेड A – अधिकतम 42 वर्ष
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी:
- SC/ST को 5 साल
- OBC को 3 साल
- दिव्यांग (PwBD) को 10 साल
- पूर्व सैनिकों को 5 साल तक की छूट
IOCL Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं तय की गई हैं. उम्मीदवारों के पास इंजीनियरिंग, फाइनेंस, एचआर, आईटी, लॉ या जियोलॉजी में बैचलर या मास्टर डिग्री होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए ICAI, ICSI, MBA या PGDM जैसी प्रोफेशनल डिग्री भी आवश्यक है.
IOCL Recruitment Application Fees: आवेदन शुल्क
- सामान्य और ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों के लिए शुल्क – 500 रुपये
- SC, ST, PwBD, EWS और पूर्व सैनिकों के लिए आवेदन निशुल्क
IOCL Recruitment Selection Process: चयन प्रक्रिया
IOCL की इस भर्ती के तहत चयन दो चरण की परीक्षा के बाद होगा. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और इंटरव्यू. दोनों चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों को ही फाइनल रूप से चयनित किया जाएगा.
IOCL Recruitment Salary: देखें सैलरी
- ग्रेड A: 50,000 – 1,60,000 रुपये प्रतिमाह
- ग्रेड B: 60,000 – 1,80,000 रुपये प्रतिमाह
- ग्रेड C: 80,000 – 2,20,000 रुपये प्रतिमाह
यह भी पढ़ें- LIC AAO Admit Card: एलआईसी की भर्ती परीक्षा के लिए जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










