UP Police SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस में दारोगा के 4500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, सैलरी होगी 35000 से शुरू

Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Aug 2025 8:49 AM

विज्ञापन

UP Police SI Recruitment 2025 (AI Generated Image)

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस नौकरी पाने का शानदार मौका आया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड यानी UPPRPB की तरफ से सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट UPPRPB.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से दारोगा के पदों पर भर्तियां निकली हैं. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल सब इंस्पेक्टर (UP Police SI) के 4543 पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों (UP Police SI Recruitment 2025) पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट UPPRPB.gov.in पर जाना होगा.

यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट UPPRPB.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 11 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है.

UP Police SI वैकेंसी डिटेल्स

UPPRPB के अध्यक्ष/डीजी एसबी शिरडकर के अनुसार, इन पदों में कई कैटेगरी शामिल हैं. इनमें आरक्षी नागरिक पुलिस के 4,242 पद, प्लाटून कमांडर पीएसी के 135 पद, प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल के 60 पद और महिला पीएसी वाहिनियों (लखनऊ, बदायूं, गोरखपुर) के लिए 106 महिला प्लाटून कमांडर पद शामिल हैं. UP Police में यह भर्ती लंबे समय से लंबित थी और कोरोना काल तथा कई वर्षों से दारोगा भर्ती न निकलने के कारण युवा अभ्यर्थी इसका इंतजार कर रहे थे.

UP Police SI Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

इन बातों का रखें ध्यान

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले अपना वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कराना होगा. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

UP Police SI Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट UPPRPB.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “UP Police SI Recruitment 2025” से संबंधित लिंक पर क्लिक करें.
  • नया पेज खुलने पर “New Registration” विकल्प चुनें और आवश्यक विवरण भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें.
  • आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
  • पूरी जानकारी भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट ले लें.

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 9,300 रुपये से 34,800 रुपये तक का मासिक वेतन मिलेगा. इसके अलावा, सरकारी सेवा में मिलने वाले विभिन्न भत्तों का भी लाभ दिया जाएगा. UP Police SI Recruitment 2025 युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है. लंबे समय के बाद इतनी बड़ी संख्या में दारोगा पदों पर भर्ती हो रही है.

यह भी पढ़ें: BHU 2nd Cut Off 2025 List: BCom में 6 तो BSc में 7 मार्क्स की गिरावट, जानें BA History में कितना घटा BHU का कट ऑफ

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola