UP Police SI Age Limit: यूपी पुलिस SI भर्ती में उम्मीदवार हुए कंफ्यूज! 3 साल एज लिमिट बढ़ने पर सेलेक्शन आसान नहीं

Published by : Ravi Mallick Updated At : 13 Aug 2025 12:58 PM

विज्ञापन

UP Police SI Age Limit

UP Police SI Age Limit: यूपी पुलिस में सब इंस्पेक्टर भर्ती का इंतजार खत्म हुआ है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 4543 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इस बार सब इंस्पेक्टर भर्ती में आयु सीमा को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं.

विज्ञापन

UP Police SI Age Limit: यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- uppbpb.gov.in पर जाना होगा. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की तरफ से सब इंस्पेक्टर भर्ती में इस बार आयु सीमा (UP Police SI Age Limit) को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं. बता दें कि इससे पहले साल 2021 में एसआई की भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थें. ऐसे में आवेदन करने से पहले योग्यता और आयु सीमा के बारे में जरूर जान लें.

यूपी पुलिस एसआई भर्ती में ऑनलाइन आवेदन 12 अगस्त से शुरू हो गए हैं और आवेदन की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2025 तय की गई है. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने और समायोजन की अंतिम तिथि 13 सितंबर 2025 है. आवेदन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर किया जा सकता है.

आयु सीमा में बदलाव

पहले यूपी पुलिस एसआई भर्ती में उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 21 से 28 वर्ष थी. लेकिन इस बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उप्र लोक सेवा (भर्ती के लिए आयु सीमा में शिथिलीकरण) नियमावली-1992 के तहत सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अपवाद स्वरूप अधिकतम आयु सीमा में 3 साल की छूट दी गई है.

इस बदलाव के बाद अब उम्मीदवार 21 से 31 वर्ष की आयु तक आवेदन कर सकते हैं. इसका लाभ सभी कैटेगरी के अभ्यर्थियों को मिलेगा, चाहे वे सामान्य, ओबीसी, एससी या एसटी वर्ग के हों. यह छूट केवल इस भर्ती के लिए लागू होगी.

इन बातों का रखें ध्यान

इस भर्ती के तहत उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी, प्लाटून कमांडर विशेष सुरक्षा बल और महिला पीएसी वाहिनी के लिए कुल 4,534 पदों पर भर्तियां होंगी. चयनित उम्मीदवारों को 9,300 से 34,800 रुपये तक की सैलरी के साथ विभिन्न सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा. भर्ती प्रक्रिया में उम्मीदवारों की फोटो, फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन किया जाएगा और आधार आधारित e-KYC के माध्यम से वेरिफिकेशन होगा.

UP Police SI Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

UP Police SI Age Limit बढ़ाने के 5 फायदे

यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 में आयु सीमा में दी गई 3 साल की छूट कई उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका है. जो उम्मीदवार पहले उम्र सीमा पार कर चुके थे, वे भी अब इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं. इसलिए पात्र उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें और इस मौके का लाभ उठाएं.

साल 2021 में यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से 28 वर्ष तय थी. उस समय केवल आरक्षित वर्गों को ही नियमानुसार आयु में छूट मिलती थी. लेकिन 2025 की भर्ती में सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि सभी वर्गों के उम्मीदवारों को अपवाद स्वरूप अधिकतम 3 साल की अतिरिक्त छूट दी गई है.

अब उम्मीदवार 21 से 31 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं. यह राहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर विशेष परिस्थितियों को देखते हुए दी गई है. इससे हजारों ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर पाएंगे, जो पिछली बार उम्र सीमा पार होने के कारण बाहर रह गए थे.

सेलेक्शन आसान नहीं

आयु सीमा में छूट देने से जहां एक ओर लाखों कैंडिडेड्टस को फायदा पहुंचने वाला है वहीं, बहुत से छात्रों को इससे परेशानी भी हो सकती है. अधिकतम उम्र सीमा 31 साल कर दी गई है, लेकिन न्यूनतम उम्र 21 वर्ष ही है. ऐसे में आवेदकों की संख्या बढ़ेगी और परीक्षा में सेलेक्शन कठिन होगा.

यह भी पढ़ें: UP Police SI Recruitment 2025: यूपी पुलिस में दारोगा के 4500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, सैलरी होगी 35000 से शुरू

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola