BEd वालों की बल्ले-बल्ले! 7 साल का इंतजार खत्म, सरकारी टीचर बनने के लिए CTET जरूरी नहीं
Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Jul 2025 11:37 AM
UP LT Grade Teacher Recruitment 2025
UP LT Grade Teacher Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन (UPPSC) की तरफ से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी हुआ है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 7466 पदों पर भर्तियां होंगी. बता दें कि यूपी में एलटी शिक्षकों की भर्ती सात साल के लंबे इंतजार के बाद आई है.
UP LT Grade Teacher Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने LT ग्रेड शिक्षक भर्ती 2025 के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 7466 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. जो अभ्यर्थी वर्षों से शिक्षक बनने का सपना देख रहे थे, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है.
एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती (UP LT Grade Teacher) के लिए जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, 28 जुलाई 2025 को विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होगा और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.
UP LT Grade Teacher भर्ती का इंतजार
इस बार कुल 7466 पदों पर LT ग्रेड शिक्षकों की भर्ती की जा रही है. यह भर्ती प्रदेशभर के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जाएगी. पिछली बार यह भर्ती वर्ष 2018 में आई थी, जिसमें कुल 10768 पदों को भरा गया था. लगभग सात वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू की जा रही है. इससे लाखों उम्मीदवारों को नई उम्मीद मिली है.
इस दिन से करें अप्लाई
UPPSC की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन के अनुसार, विस्तृत विज्ञापन 28 जुलाई 2025 को प्रकाशित किया जाएगा. इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन करना होगा. आवेदन से जुड़ी सभी शर्तें, पदों की संख्या विषयवार, आरक्षण की स्थिति, परीक्षा पैटर्न और चयन प्रक्रिया की जानकारी विस्तृत नोटिफिकेशन में दी जाएगी.
- इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा.
- होमपेज पर Apply Online या Online Application लिंक पर क्लिक करें.
- अब LT Grade Teacher Recruitment 2025 से संबंधित लिंक को चुनें.
- नए उम्मीदवार को पहले New Registration करना होगा.
- सबमिट करते ही आपके मोबाइल/ईमेल पर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड आ जाएगा.
CTET या UPTET की जरूरत नहीं
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से केवल ग्रेजुएशन डिग्री के साथ बीएड (BEd) की डिग्री मांगी जाती है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इसमें CTET या UPTET सर्टिफिकेट की अनिवार्यता नहीं है. यानी CTET पास न होने पर भी आप इस भर्ती के लिए पात्र हो सकते हैं. अभ्यर्थियों के शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट तैयार कर चयन किया जाएगा. इस भर्ती के लिए डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही योग्यता और चयन प्रक्रिया की जानकारी सामने आएगी.
ये भी पढ़ें: Maths से डर पर टेक्नोलॉजी में बनाना है Career तो 12वीं के बाद करें ये कोर्स, होती है पैसों की बारिश!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










