यूको बैंक में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 90000 से ज्यादा

बैंक स्टाफ की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
UCO Bank Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. यूको बैंक में सीए, सॉफ्टवेयर डेवलपर और डेटा एनालिस्ट समेत कई पदों पर भर्तियां निकली हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 173 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
UCO Bank Recruitment 2026: सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. यूको बैंक ने UCO Bank Recruitment 2026 के तहत कई अहम पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 173 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. खास बात यह है कि इन पदों पर सैलरी 90000 रुपये से ज्यादा तक जा सकती है.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 2 फरवरी 2026 तक का समय मिला है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- ucobank.com पर जाना होगा.
ऐसे करें UCO Bank Recruitment 2026 में आवेदन
- सबसे पहले उम्मीदवारों को यूको बैंक की आधिकारिक वेबसाइट ucobank.com पर जाना होगा.
- वहां Careers या Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
- इसके बाद UCO Bank Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन को खोलें और Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- अब जरूरी जानकारी भरें और मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- इसके बाद आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- अंत में फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
UCO Bank Recruitment 2026 Notification Check Here
वैकेंसी डिटेल्स
यूको बैंक की इस भर्ती में अलग अलग प्रोफाइल के पद शामिल हैं. इसमें ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर, ट्रेजरी ऑफिसर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, सॉफ्टवेयर डेवलपर, नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर, डाटा एनालिस्ट, डाटा साइंटिस्ट, क्लाउड इंजीनियर, AI और ML इंजीनियर, साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर जैसे कई टेक्निकल और प्रोफेशनल पोस्ट शामिल हैं. कुल मिलाकर 173 वैकेंसी निकाली गई हैं, जिससे बैंकिंग और IT फील्ड के उम्मीदवारों को अच्छा मौका मिलेगा.
सैलरी डिटेल्स
इस भर्ती में चुने गए उम्मीदवारों को आकर्षक सैलरी दी जाएगी. JMGS-I पदों के लिए सैलरी स्केल 48480 रुपये से शुरू होकर 85920 रुपये तक जाएगी. वहीं MMGS-II पदों के लिए सैलरी 64820 रुपये से लेकर 93960 रुपये तक हो सकती है. इसके अलावा बैंक के नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे, जिससे कुल सैलरी और बेहतर हो जाती है.
इन पदों के लिए अलग अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव तय किया गया है. ज्यादातर पदों पर आवेदन करने के लिए संबंधित क्षेत्र में डिग्री और कम से कम 1 से 3 साल का अनुभव जरूरी है. चार्टर्ड अकाउंटेंट पद के लिए CA क्वालिफिकेशन जरूरी है. IT और टेक्निकल पदों के लिए कंप्यूटर साइंस या संबंधित फील्ड में पढ़ाई होना जरूरी है.
यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का शानदार मौका! बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आज से करें Apply
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




