सुप्रीम कोर्ट में काम करने का सुनहरा मौका, 45 वर्ष वाले भी कर सकते हैं आवेदन

सुप्रीम कोर्ट वैकेंसी (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
Supreme Court Vacancy 2025: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के 30 पदों पर भर्ती निकाली है. नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका है. ये मौका बार-बार नहीं मिलेगा. आवेदन करने के लिए अभी आपके पास समय है. इससे पहले सभी डिटेल देख लें.
Supreme Court Vacancy 2025: नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है. सुप्रीम कोर्ट ने जबरदस्त भर्ती निकाली है. सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कोर्ट मास्टर (शॉर्टहैंड) के 30 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए अप्लाई कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले भर्ती संबंधित पूरी जानकारी हासिल कर लें.
Supreme Court Vacancy Post Details: पदों का विवरण
- कुल पद: 30
- अनारक्षित 16
- SC-4
- ST-2
- OBC-8
Supreme Court Vacancy Eligibility: योग्यता और अनुभव
सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) की इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री जरूरी है. वहीं अंग्रेजी में शॉर्टहैंड में गति होनी चाहिए, 120 शब्द प्रति मिनट. कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड कम से कम 40 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए. इन सब के साथ प्राइवेट सेक्रेटरी, सीनियर पर्सनल असिस्टेंट या सीनियर स्टेनोग्राफर में से किसी एक के पद पर न्यूनतम 5 साल का अनुभव होना चाहिए. अगर लॉ की डिग्री हुई तो अधिक वेटेज मिलेगा.
Supreme Court Vacancy 2025: आयु सीमा
उम्र सीमा: 30 से 45 वर्ष (1 जुलाई 2025 के अनुसार)
Supreme Court Vacancy 2025: कब तक कर सकते हैं आवेदन?
सुप्रीम कोर्ट की इस भर्ती के लिए 30 अगस्त 2025 से आवेदन किए जा रहे हैं. वहीं अंतिम तारीख 15 सितंबर 2025 है.
Supreme Court Vacancy Salary: कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती के तहत Pay Level 11 के आधार पर बेस पे 67,700 रुपये प्रति महीने रहेगा. साथ ही अन्य प्रकार के भत्ते भी दिए जाएंगे.
Supreme Court Vacancy Selection Process: कैसे होगा सेलेक्शन?
- शॉर्टहैंड टेस्ट
- ऑब्जेक्टिव टाइप लिखित परीक्षा
- कंप्यूटर पर टाइपिंग स्पीड टेस्ट
- इंटरव्यू
यह भी पढ़ें- Staff Nurse से लेकर रिसर्च ऑफिसर तक के पदों पर जबरदस्त भर्ती, कल है अंतिम तारीख
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










