ePaper

Staff Nurse से लेकर रिसर्च ऑफिसर तक के पदों पर जबरदस्त भर्ती, कल है अंतिम तारीख

Updated at : 30 Aug 2025 1:16 PM (IST)
विज्ञापन
CCRAS Recruitment

आयुष मंत्रालय की भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

CCRAS Recruitment: Central Council for Research in Ayurvedic Sciences ने वैकेंसी निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है. कुल 394 पदों पर भर्ती निकली है. स्टाफ नर्स से लेकर स्टेनोग्राफर तक, कई पदों पर नियुक्ति होगी. आवेदन करने से पहले देखें डिटेल.

विज्ञापन

CCRAS Recruitment: नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए काम की खबर है.  CCRAS यानी आयुष मंत्रालय की तरफ से रिसर्च ऑफिसर, स्टाफ नर्स, क्लर्क आदि के पद पर जबरदस्त भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के तहत आवेदन करने की कल यानी कि 31 अगस्त 2025 को अंतिम तारीख है. कैंडिडेट्स जल्द-से-जल्द आवेदन करें. 

Central Council for Research in Ayurvedic Sciences (CCRAS) ने वैकेंसी निकाली है. कुल 394 पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिसमें Research Officer, Staff Nurse, Translator, Lower Division Clerk (LDC), Multi-Tasking Staff (MTS) और अन्य कई पद शामिल हैं. 

CCRAS Recruitment: पदों का विवरण 

  • कुल पद- 394 पद 
  • रिसर्च ऑफिसर (Pathology) – 1 पद
  • रिसर्च ऑफिसर (Ayurveda) – 20 पद
  • असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (Pharmacology) – 4 पद
  • स्टाफ नर्स – 14 पद
  • ट्रांसलेटर (Hindi Assistant) – 2 पद
  • मेडिकल लेबेरेट्री टेक्नोलॉजिस्ट – 15 पद
  • UDC (Upper Division Clerk) – 39 पद
  • LDC (Lower Division Clerk) – 37 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड I – 10 पद
  • स्टेनोग्राफर ग्रेड II – 14 पद
  • फार्मासिस्ट (ग्रेड I) – 12 पद
  • एमटीएस (Multi-Tasking Staff) – 179 पद

अन्य सपोर्ट स्टाफ जैसे ड्राइवर, लाइब्रेरी क्लर्क, लैब अटेंडेंट आदि भी शामिल हैं।

CCRAS Recruitment: योग्यता 

इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्टग्रेजूएशन, B.Sc, M.Sc, MA, M.Pharm, MD/MS जैसी डिग्री की आवश्यकता है.

CCRAS Recruitment: कितनी होगी सैलरी? 

सैलरी 5, 200 से लेकर 20, 200 तक हो सकती है. ग्रेड पे 1800 रुपये के अनुसार भुगतान किया जाएगा. 

CCRAS Recruitment: आवेदन प्रक्रिया 

आवेदन ऑनलाइन CCRAS की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किए जाएंगे. आवेदन की शुरुआत 1 अगस्त 2025 से  हुई और 31 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक आवेदन किए जा सकते हैं. यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक से ज्यादा पदों के लिए अलग से फॉर्म भरना होगा. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ccras.nic.in पर जाएं. 

यह भी पढ़ें- 1 लाख तक की सैलरी के लिए यहां करें आवेदन, Oil India में Grade A, B, C के पदों पर निकली Vacancy

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola