SSC JE Recruitment 2025: छूट ना जाए जूनियर इंजीनियर बनने का मौका, 1340 पदों के लिए जल्द करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 21 Jul 2025 10:56 AM

विज्ञापन

SSC JE Recruitment 2025 Application

SSC JE Recruitment 2025: इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से जूनियर इंजीनियर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार SSC JE 2025 के लिए ssc.gov.in पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर दें.

विज्ञापन

SSC JE Recruitment 2025: अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए एक शानदार अवसर आया है. स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. लेकिन अब यह प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है. ऐसे में सभी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन कर लें.

SSC JE 2025 के लिए आवेदन 30 जून से शुरू हो चुके हैं और 21 जुलाई को समाप्त हो जाएंगे. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 22 जुलाई, रात 11 बजे तक तय की गई है. इसके बाद यदि किसी उम्मीदवार को अपने आवेदन पत्र में कोई गलती सुधारनी हो, तो वह 1 से 2 अगस्त के बीच सुधार कर सकता है.

SSC JE Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं.
  • “Apply” सेक्शन में जाएं और JE Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें.
  • रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें.
  • आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और सभी जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक कर आवेदन पूरा करें और प्रिंट आउट निकाल लें.

SSC JE Recruitment 2025 Application Form: यहां डायरेक्ट अप्लाई करें.

SSC JE Recruitment 2025: वैकेंसी डिटेल्स

इस भर्ती के तहत कुल 1,340 पद भरे जाएंगे. हालांकि, पदों और श्रेणियों के अनुसार अंतिम रिक्तियों की जानकारी SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर बाद में दी जाएगी. भर्ती में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल जैसे इंजीनियरिंग ब्रांच के उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं. हर पद के लिए आयु सीमा अलग-अलग तय की गई है, जिसे जानने के लिए उम्मीदवारों को SSC की आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़नी चाहिए.

AI Courses Admission: IIT से करें 11 महीने का AI कोर्स, Google-माइक्रोसॉफ्ट में जॉब पाने का मौका

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola