AI Courses Admission: IIT से करें 11 महीने का AI कोर्स, Google-माइक्रोसॉफ्ट में जॉब पाने का मौका
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 05 Jul 2025 4:47 PM
AI Courses Admission
AI Courses Admission: आज के समय में AI कोर्सेज की डिमांड काफी बढ़ गई है. आईआईटी कानपुर में एआई और मशीन लर्निंग संबंधित कोर्सेज उपलब्ध हैं. आईआईटी का 11 महीने का ये शॉर्ट टर्म कोर्स एआई आधारित है, इसके लिए सर्टिफिकेट भी दिया जाता है.
AI Courses Admission: देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT से पढ़ाई करने का सपना हर युवक देखता है. यदि आप भी इन लोगों में से हैं जो आईआईटी से पढ़ना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. आईआईटी न सिर्फ बीटेक, एमटेक या पीएचडी जैसे कोर्सेज ऑफर करता है बल्कि कई शॉर्ट टर्म और डिप्लोमा कोर्सेज भी ऑफर करता है. ऐसा ही एक कोर्स है, एआई और मशीन लर्निंग. आइए, जानते हैं इस कोर्स के बारे में –
AI Courses Admission: 11 महीने के इस कोर्स के लिए मिलेगा सर्टिफिकेट
आईआईटी कानपुर (IIT Kanpur) द्वारा ऑफर किए गए इस कोर्स के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है. ये 11 महीने का एक शॉर्ट टर्म कोर्स है, जिसके लिए ई एंड आईसीटी अकादमी, आईआईटी कानपुर की ओर से सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा.
AI Courses For Working Professionals: वर्किंग प्रोफेशनल भी ले सकते हैं दाखिला
आईआईटी कानपुर के इस कोर्स को वर्किंग प्रोफेशनल के लिए डिजाइन किया गया है. कोर्स के पूरा होने के बाद उम्मीदवार को सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा. वहीं इस कोर्स को इस तरह डिजाइन किया गया, जिससे उम्मीदवार को उद्योग के लिए तैयार किया जा सके.
IIT Kanpur NIRF Ranking: ओवरल ऑल कैटेगरी में 5वां स्थान
आईआईटी कानपुर देश के प्रतिष्ठित आईआईटी संस्थान में से एक है. एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 (NIRF Ranking) में ओवरऑल श्रेणी में इसे 5वां स्थान मिला. वहीं इंजीनियरिंग श्रेणी में इसे चौथा स्थान प्राप्त हुआ.
यह भी पढ़ें- Top MBA Branches: आधा भारत नहीं जानता MBA की इन टॉप 5 ब्रांच के बारे में, जान गया तो लगा देगा पैसों की झड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










