112400 Salary के लिए आवेदन शुरू, SI, CAPF, CRPF के लिए निकली Vacancy

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 01 Oct 2025 12:40 PM

विज्ञापन

SSC CAPF SI भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)

SSC CAPF SI Recruitment: SSC ने दिल्ली पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के लिए जबरदस्त भर्ती निकाली है. इस भर्ती के तहत करीब 3000 से अधिक पद भरे जाएंगे. आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख

विज्ञापन

SSC CAPF SI Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) की ओर से दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलो के सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन करने से पहले पोस्ट डिटेल, शैक्षणिक योग्यता आदि डिटेल देखें. इस भर्ती के जरिए SI, CAPF, BSF, CRPF, ITBP जैसे पदों पर नियुक्ति होगी. 

SSC CAPF SI Recruitment Post Details: 3000 से अधिक पदों पर भर्ती

SSC ने कुल 3028 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें से 212 पद दिल्ली पुलिस के हैं और 2861 पद CAPF के हैं. आवेदन प्रक्रिया सितंबर महीने से शुरू हो चुकी है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर निर्धारित की गई है. अप्लाई करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. 

SSC CAPF SI Recruitment: कौन कर सकता है अप्लाई? 

शैक्षणिक योग्यता 


ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएश या इसके समकक्ष डिग्री हासिल की है, वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. 

आयु सीमा 

दिल्ली पुलिस SI भर्ती के लिए आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष के करीब तय की गई है और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है. वहीं अधिकतम आयु सीमा में विधवा महिला, एससी, एसटी श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को छूट दी जाएगी. वहीं CAPF पद के लिए भी आयु सीमा यही है. 

SSC CAPF SI Recruitment Salary: सैलरी 

SSC की इस भर्ती के तहत जबरदस्त सैलरी मिलेगी. दिल्ली पुलिस (Delhi Police) और CAPF के पद पर हर महीने 35,400 से 1,12,400 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. इसके अलावा डीए, होम अलाउंस और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी. 

SSC CAPF SI Recruitment How To Apply: ऐसे करें अप्लाई 

  • सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर SSC CPO 2025 Apply Link लिंक पर क्लिक करें. 
  • अब अपना अकाउंट बनाएं और फिर लॉगिन करें. 
  • इसके बाद सभी जरूरी डिटेल के साथ फॉर्म भरें और सिग्नेचर अपलोड करें. 
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट कर दें. 
  • इसका प्रिंटआउट निकाल लें. 

यह भी पढ़ें- 60,000 सैलरी के लिए करें Apply, बढ़ गई इस Sarkari Naukri के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख  

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola