SBI PO Recruitment 2025: अब तक नहीं किया पीओ परीक्षा के लिए आवेदन? नजदीक है अंतिम तारीख, जल्दी करें
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 13 Jul 2025 4:16 PM
SBI PO Recruitment 2025
SBI PO Recruitment 2025: बैंक की नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है. एसबीआई ने पीओ भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है. आवेदन करने से पहले सभी डिटेल यहां देखें-
SBI PO Recruitment 2025: सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने कुछ समय पहले प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के पद पर भर्ती निकाली थी. अब इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है. इस भर्ती के जरिए कुल 541 पदों पर भर्ती निकाली गई थी. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द से जल्द आवेदन कर लें.
SBI PO Recruitment 2025: कल है अंतिम तारीख
एसबीआई की इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक है. कल यानी कि 14 जुलाई 2025 लास्ट डेट है. सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन कर लें.
SBI PO Recruitment 2025: 541 पदों पर निकली भर्ती
एसबीआई की इस भर्ती के तहत 541 पदों पर कैंडिडेट्स की नियुक्ति होगी. कुल पदों में से 203 सामान्य वर्ग के लिए है, जबकि 135 ओबीसी, 50 ईडब्ल्यूएस, 37 एससी और 75 पद एसटी कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं. 500 पदों पर रेगुलर और 41 पर बैकलॉग के तहत भर्ती होगी.
SBI PO Eligibility 2025: शैक्षणिक योग्यता
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता देख लें. उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. फाइनल ईयर में पढ़ाई करने वाले कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं.
SBI PO Recruitment 2025 Age Limit: आयु सीमा
इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए. आयु की गणना 1 अप्रैल 2025 को आधार बनाकर की जाएगी. उम्मीदवार का जन्म 2 अप्रैल 1995 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद की नहीं होनी चाहिए. एससी/एसटी को अधिकत आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट दी गई है.
SBI PO Recruitment Application Fees: आवेदन शुल्क
इस भर्ती के लिए जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को 750 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग के लिए कोई आवेदन शुल्क नहीं है.
SBI PO Recruitment 2025: कब होगी परीक्षा?
एसबीआई पीओ प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित की जाएगी. मालूम हो कि तीन चरणों की परीक्षा के बाद सेलेक्शन होगा, जिसमें प्रीलिम्स, मुख्य और इंटरव्यू शामिल है.
यह भी पढ़ें- लाखों का खर्चा नहीं, घर पर पढ़ाई करके UPSC Rank 5, देखें IAS सृष्टि देशमुख की बुकलिस्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










