SBI CBO Admit Card 2025 Released: स्टेट बैंक सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Published by : Ravi Mallick Updated At : 10 Jul 2025 9:08 PM

विज्ञापन

SBI PO Exam Date 2025 OUT

SBI CBO Admit Card 2025 Released: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ से सीबीओ भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गया है. इस परीक्षा में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in से डाउनलोड कर सकते हैं.

विज्ञापन

SBI CBO Admit Card 2025 Released: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. यह परीक्षा 20 जुलाई 2025 को आयोजित की जाएगी और इसमें कुल 2900 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 मई 2025 को शुरू हुई थी. इस वैकेंसी के लिए परीक्षा 20 जुलाई 2025 को आयोजित होगी. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2900 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.

SBI CBO Admit Card 2025 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट- sbi.co.in पर जाएं.
  • होमपेज पर “Careers” सेक्शन पर क्लिक करें.
  • वहां “SBI CBO Admit Card 2025” लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
  • अब आपको लॉगिन पेज पर ले जाया जाएगा, जहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि भरें.
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा.
  • अब इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें.

परीक्षा में अब कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे मॉक टेस्ट, पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों और बैंकिंग से संबंधित करंट अफेयर्स पर फोकस करें. साथ ही, एडमिट कार्ड पर दिए गए परीक्षा केंद्र, समय और अन्य दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करें.

SBI CBO Salary: कितनी होगी सैलरी?

SBI की ओर से सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पद पर सेलेक्ट होने वालों को सैलरी के तौर पर 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक सैलरी मिलेगी. इस भर्ती प्रक्रिया में आकर्षक वेतन मिलता है. साथ ही अन्य भत्ते भी दिए जाएंगे. आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही स्वीकार किए जाएंगे.

BPSC 71st Exam Postponed: स्थगित हो गई बिहार 71वीं परीक्षा, अब इस दिन होगा एग्जाम

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola