SBI Clerk Mains Result 2025 Declared: स्टेट बैंक क्लर्क मेन्स का रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर डायरेक्ट करें चेक
Published by : Ravi Mallick Updated At : 11 Jun 2025 6:14 PM
SBI PO Recruitment 2025
SBI Clerk Mains Result 2025 Declared: स्टेट बैंक में क्लर्क भर्ती मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से क्लर्क भर्ती मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स SBI की ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
SBI Clerk Mains Result 2025 Declared: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से क्लर्क भर्ती मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. एसबीआई ने क्लर्क मेन्स परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स SBI की ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा के माध्यम से कुल 13,735 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं.
SBI Clerk Mains Result 2025: मार्च में हुई थी मेन्स परीक्षा
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2024 को शुरू हुई थी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 7 जनवरी 2025 तक का समय मिला था. इस वैकेंसी के लिए प्रीलिम्स परीक्षा फरवरी के आखिरी हफ्ते में हुई थी. इसके लिए रिजल्ट मार्च में जारी हुआ. इसके बाद मेन्स का आयोजन 10 से 12 अप्रैल 2025 के बीच हुआ था. अब इसका रिजल्ट जारी हो गया है.
SBI Clerk Mains Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्ट चेक करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- sbi.co.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर latest updates पर जाना होगा.
- इसके बाद Results के लिंक पर क्लिक करें.
- अब SBI Clerk Mains Result 2025 pdf पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में खुल जाएगा.
- रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.
SBI Clerk Mains Result 2025 Direct Link यहां चेक करें.
SBI Clerk Recruitment 2025: स्टेट बैंक में वैकेंसी
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निकली क्लर्क की इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 13735 खाली पदों पर भर्तियां होनी हैं. इसमें आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए 5870 सीटें तय है. इसके अलावा, EWS के लिए कुल 1361 पदों पर, ओबीसी के 3001, एससी के 2118 और एसटी के 1385 पदों पर भर्तियां होंगी.
Best BTech College: बीटेक की फीस 1 लाख से कम, कितने रैंक पर मिलेगा IIT BHU में एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










