स्टेट बैंक में ग्रेजुएट के लिए बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 85000 से ज्यादा

SBI CBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन करते कैंडिडेट्स की सांकेतिक तस्वीर (Freepik)
SBI CBO Recruitment 2026: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में सर्किल बेस्ड ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 2050 पदों पर भर्तियां होंगी.
SBI CBO Recruitment 2026: अगर आप बैंक में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी SBI ने CBO Recruitment 2026 के तहत सर्किल बेस्ड ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के जरिए कुल 2050 पदों को भरा जाएगा. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाना होगा.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 29 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 18 फरवरी 2026 तक का समय मिलेगा. इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है.
ऐसे करें SBI CBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन
- सबसे पहले SBI की ऑफिशियल वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर Careers या Recruitment सेक्शन में जाएं.
- SBI CBO Recruitment 2026 के नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
- New Registration पर क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी भरें.
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म पूरा करें और जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट कर दें.
- भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंट या PDF सेव कर लें.
SBI CBO Recruitment 2026 Direct Link to Apply
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. बैंकिंग सेक्टर में काम करने की इच्छा रखने वाले ग्रेजुएट्स के लिए यह एक शानदार मौका माना जा रहा है. SBI CBO पद पर चयन होने के बाद उम्मीदवारों को अपने सर्किल में ही काम करने का मौका मिलता है.
सैलरी और पोस्ट
SBI CBO पद पर चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये प्रति माह तक सैलरी मिलेगी. इसके अलावा बैंक की तरफ से अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाती हैं. यही वजह है कि SBI की यह नौकरी युवाओं के बीच काफी पसंद की जाती है.
यह भी पढ़ें: Google प्लेसमेंट ने बढ़ा दी इस कॉलेज की शान, 52 लाख का पैकेज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




