Google प्लेसमेंट ने बढ़ा दी इस कॉलेज की शान, 52 लाख का पैकेज
कॉलेज स्टूडेंट्स की सांकेतिक फोटो (AI Generated)
Best BTech College: कॉलेज में बड़ा कैंपस प्लेसमेंट पैकेज सिर्फ IIT या बड़े प्राइवेट कॉलेज में नहीं बल्कि कई सरकारी कॉलेजों में भी शानदार मिलता है. से ही मिलता है. लेकिन IET लखनऊ ने इस सोच को पूरा बदल दिया है. इस सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के एक स्टूडेंट ने Google में प्लेसमेंट लेकर सबको चौंका दिया है. खास बात ये है कि इस स्टूडेंट को करीब 52 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिला है.
Best BTech College: उत्तर प्रदेश के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अगर किसी एक नाम की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही है, तो वह है IET लखनऊ. इस बार संस्थान ने ऐसा कमाल कर दिखाया है कि हर इंजीनियरिंग स्टूडेंट का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. वजह है Google जैसी दिग्गज टेक कंपनी में मिला 52 लाख रुपये का सालाना पैकेज, जिसने IET लखनऊ की शान को और ऊंचा कर दिया है.
Best BTech College: सरकारी कॉलेज से Google तक
IET लखनऊ कोई फैंसी प्राइवेट कॉलेज नहीं है. यहां फीस कम है, लेकिन पढ़ाई और मेहनत में कोई कमी नहीं है. Google में सेलेक्ट होने वाला स्टूडेंट कंप्यूटर साइंस ब्रांच से है. उसने कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ कोडिंग, डेटा स्ट्रक्चर और प्रॉब्लम सॉल्विंग पर पूरा फोकस रखा. मतलब साफ है, कॉलेज नहीं, आपकी स्किल काम आती है.
52 लाख का पैकेज
52 लाख का पैकेज सिर्फ नंबर नहीं है. ये हर उस स्टूडेंट के लिए मोटिवेशन है जो सोचता है कि सरकारी कॉलेज से कुछ बड़ा नहीं हो सकता. इस प्लेसमेंट ने दिखा दिया कि अगर आप सही दिशा में मेहनत करते हो, तो Google जैसी कंपनी भी आपको नोटिस कर लेती है.
IET Lucknow Placement Record Check Here
IET लखनऊ का प्लेसमेंट
पिछले कुछ सालों में IET लखनऊ का प्लेसमेंट गेम काफी मजबूत हुआ है. यहां से स्टूडेंट्स Amazon, Microsoft, Adobe, Infosys, TCS और Wipro जैसी कंपनियों में जा चुके हैं. कॉलेज की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट टीम स्टूडेंट्स को इंटरव्यू के लिए पहले से तैयार करती है, ताकि मौका मिले तो चूक न हो.
IET लखनऊ की सबसे बड़ी ताकत यहां के स्टूडेंट्स और फैकल्टी हैं. फैकल्टी न सिर्फ सिलेबस तक सीमित रहती है, बल्कि छात्रों को प्रैक्टिकल नॉलेज, प्रोजेक्ट वर्क और इंडस्ट्री एक्सपोजर भी देती है. कई छात्र कॉलेज के दौरान ही इंटर्नशिप, ऑनलाइन कोर्स और ओपन सोर्स प्रोजेक्ट्स पर काम करके खुद को मजबूत बनाते हैं.
यह भी पढ़ें: स्टार्टअप करना है तो 2026 बन सकता है गेमचेंजर! Budget से हैं बड़ी उम्मीदें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से एजुकेशन जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं. एजुकेशन, करियर, जॉब, NEET, JEE, बैंकिंग, SSC, UPSC, UPPSC, BPSC और ICAI CA जैसी परीक्षाओं से जुड़े मुद्दों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. फिलहाल वो प्रभात खबर डिजिटल की एजुकेशन टीम को लीड कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल, Times Network और अमर उजाला जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया है. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे यूजर के अनुसार तराशना भी जानते हैं. यही वजह है कि उनकी रिपोर्ट को IGNOU, JNU, IIT गुवाहाटी और NIT जालंधर जैसे संस्थानों ने भी शेयर किया है. रवि की पढ़ाई वाराणसी से हुई है. यहीं के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय (MGKVP) से उन्होंने ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए वो लखनऊ आ गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकल वेबसाइट के साथ काम किया. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के साथ रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. साल 2019 में ही अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और यहां Career कैटेगरी की शुरुआत की. एजुकेशन की खबरों को कवर करते हुए JNU, DU, जामिया और IIT दिल्ली के कई इवेंट का हिस्सा रहे. रवि के करियर की गाड़ी आगे बढ़ी और साल 2024 में उन्हें Times Now Hindi में एजुकेशन टीम में सीनियर कंटेंट एडिटर का पोस्ट मिला. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










