Sarkari Naukri: यूपीएससी के तहत वैज्ञानिक अधिकारी समेत कई पदों पर आवेदन का आखिरी मौका, तुरंत कर लें अप्लाई

Sarkari Naukri UPSC Recruitment 2025
Sarkari Naukri: UPSC में वैज्ञानिक अधिकारी, क्षेत्रीय निदेशक समेत 241 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 17 जुलाई 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार जल्द upsconline.gov.in पर जाकर आवेदन करें. पात्रता, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी यहां पढ़ें.
Sarkari Naukri: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है. आयोग द्वारा वैज्ञानिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी ग्रेड-1, क्षेत्रीय निदेशक सहित विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज, 17 जुलाई 2025 को समाप्त हो रही है. ऐसे में जो भी इच्छुक और पात्र उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे तुरंत UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर लें.
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 241 रिक्त पद भरे जाएंगे. आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे विस्तृत अधिसूचना अवश्य पढ़ें, जिससे पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी प्राप्त हो सके.
क्या है योग्यता ?
यूपीएससी की इस भर्ती में शामिल अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं. आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न डिग्रियों में से कोई एक होना अनिवार्य है:
- बी.एससी, बी.टेक/बी.ई, एम.एससी, एम.डी/MS, एलएलबी, बीवीएससी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा आदि.
कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी मांगा गया है.
आयु सीमा और आवेदन शुल्क
उम्मीदवारों की आयु 30 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए, हालांकि हर पद के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है.
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 25 रुपए का आवेदन शुल्क देना होगा.
- SC/ST, दिव्यांग (PwBD) और पूर्व सैनिकों को शुल्क से छूट दी गई है.
सभी वर्गों के लिए शुल्क ऑनलाइन मोड से जमा करना अनिवार्य है.
कैसे करें आवेदन
- UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “Recruitment” सेक्शन में “Online Recruitment Application (ORA)” पर क्लिक करें.
- लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें.
- वांछित पद का चयन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
- दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
- भविष्य के लिए आवेदन की एक प्रति डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.
Also Read: Best MBBS College: ये हैं देश के टॉप 20 MBBS कॉलेज, एडमिशन के लिए होती है धक्का-मुक्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










