ePaper

Best MBBS College: ये हैं देश के टॉप 20 MBBS कॉलेज, एडमिशन के लिए होती है धक्का-मुक्की

Updated at : 01 Jul 2025 1:05 PM (IST)
विज्ञापन
Best MBBS College

सर्वश्रेष्ठ एमबीबीएस कॉलेज

Best MBBS College: NEET UG रिजल्ट जारी होने के बाद अब मेडिकल कॉलेज चुनना अहम है. सही कॉलेज चुनने के लिए रैंकिंग, फैकल्टी, इंफ्रास्ट्रक्चर और प्लेसमेंट पर ध्यान देना जरूरी है. AIQ और स्टेट कोटा काउंसलिंग की तारीखों पर नजर रखें. सरकारी कॉलेज कम फीस में अच्छी पढ़ाई देते हैं, लेकिन कटऑफ ज्यादा होती है. निजी कॉलेजों में दाखिले से पहले फीस और सुविधाओं की तुलना जरूर करें.

विज्ञापन

Best MBBS College in Hindi: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 14 जून को NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर दिया है.  इस साल 22.09 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 12.36 लाख छात्र सफल घोषित हुए. नतीजों के साथ ही देशभर के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है. जल्द ही NTA NEET 2025 की कटऑफ लिस्ट भी जारी करेगा, जिससे छात्र अपने रैंक और स्कोर के आधार पर उपयुक्त कॉलेज चुन सकें. 

Best MBBS College in Hindi: ये रहें देश के टॉप 20 मेडिकल कॉलेज 

NEET में सफल होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि किस मेडिकल कॉलेज का चयन किया जाए? कुछ छात्र घर के पास कॉलेज चाहते हैं, तो कुछ देश के बड़े संस्थानों में पढ़ाई का सपना देखते हैं. ऐसे में सही कॉलेज चुनना बहुत जरूरी हो जाता है. 

छात्रों की इस उलझन को दूर करने में मदद करता है नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF 2024), जो हर साल देश के टॉप मेडिकल संस्थानों की सूची जारी करता है. इस रैंकिंग के आधार पर भारत के शीर्ष 25 मेडिकल कॉलेजों की सूची नीचे दी जा रही है, जो NEET में सफल छात्रों के लिए मार्गदर्शक साबित हो सकती है. 

भारत के टॉप 20 मेडिकल कॉलेज (NIRF 2024 के अनुसार)

रैंककॉलेज का नामस्थान
1अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)नई दिल्ली
2पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER)चंडीगढ़
3क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC)वेल्लोर, तमिलनाडु
4राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य और तंत्रिका विज्ञान संस्थान (NIMHANS)बेंगलुरु, कर्नाटक
5जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER)पुडुचेरी
6संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGIMS)लखनऊ, उत्तर प्रदेश
7बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU)वाराणसी, उत्तर प्रदेश
8अमृता विश्व विद्यापीठमकोयंबटूर, तमिलनाडु
9कस्तूरबा मेडिकल कॉलेजमणिपाल, कर्नाटक
10मद्रास मेडिकल कॉलेजचेन्नई, तमिलनाडु
11डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठपुणे, महाराष्ट्र
12सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेजचेन्नई, तमिलनाडु
13श्री चित्रा तिरुनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजीतिरुवनंतपुरम, केरल
14अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)ऋषिकेश, उत्तराखंड
15अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)भुवनेश्वर, ओडिशा
16अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS)जोधपुर, राजस्थान
17वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज व सफदरजंग अस्पताल (VMMC)नई दिल्ली
18SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजीचेन्नई, तमिलनाडु
19किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU)लखनऊ, उत्तर प्रदेश
20श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्चचेन्नई, तमिलनाडु

पढ़ें: NEET UG Counselling 2025: AIIMS दिल्ली में बढ़ी MBBS की सीटें, इतने नीट मार्क्स पर एडमिशन

विज्ञापन
Govind Jee

लेखक के बारे में

By Govind Jee

गोविन्द जी ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय भोपाल से की है. वे वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर (डिजिटल) के पद पर कार्यरत हैं. वे पिछले आठ महीनों से इस संस्थान से जुड़े हुए हैं. गोविंद जी को साहित्य पढ़ने और लिखने में भी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola