NEET UG Counselling 2025: AIIMS दिल्ली में बढ़ी MBBS की सीटें, इतने नीट मार्क्स पर एडमिशन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 29 Jun 2025 4:03 PM
NEET UG Counselling 2025 एम्स दिल्ली एडमिशन
NEET UG Counselling 2025: देश के टॉप मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी परीक्षा की रिजल्ट जारी हो गया है. रिजल्ट जारी होने का बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होने वाली है. काउंसलिंग शुरू होने से पहले छात्र ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS Delhi) की सीटों और एडमिशन कट ऑफ की डिटेल्स जान लें.
NEET UG Counselling 2025: नीट यूजी 2025 का रिजल्ट घोषित हो चुका है और लाखों मेडिकल के उम्मीदवारों को अब अगला इंतजार काउंसलिंग का है. NEET UG Counselling 2025 के जरिए देशभर के बेहतरीन मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन होगा, जिसमें एम्स दिल्ली जैसे टॉप संस्थान भी शामिल हैं. एम्स दिल्ली हर साल मेडिकल के क्षेत्र में लाखों छात्रों का सपना होता है, इसलिए काउंसलिंग शुरू होने से पहले यहां की सीटों और कटऑफ को जानना बेहद जरूरी है. इससे आपको अपनी तैयारी और डॉक्यूमेंट्स संभालने में आसानी रहेगी.
NEET UG Counselling 2025: एम्स दिल्ली में कितनी सीटें
पिछले साल एम्स दिल्ली में MBBS की कुल 125 सीटें थीं. इनमें से 7 सीटें विदेशी छात्रों के लिए आरक्षित की गई थीं, यानी भारतीय छात्रों के लिए करीब 118 सीटें उपलब्ध थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार भी सीटों की संख्या लगभग इतनी ही रहने की संभावना है. एम्स दिल्ली की सीटों के लिए प्रतियोगिता बेहद जबरदस्त होती है क्योंकि यह देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल कॉलेजों में शुमार है.
छात्रों को ध्यान रखना चाहिए कि एम्स दिल्ली में एडमिशन पूरी तरह मेरिट के आधार पर होता है और नीट यूजी स्कोर इसमें सबसे अहम भूमिका निभाता है. पिछले साल यहां का कटऑफ जनरल कैटेगरी के लिए 710 के आसपास था, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए यह थोड़ी कम रही थी.
NEET UG Counselling की तैयारी कैसे करें
NEET UG Counselling 2025 के लिए छात्रों को MCC यानी Medical Counselling Committee की ऑफिशियल वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी, जिसमें सीट अलॉटमेंट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस पेमेंट जैसे चरण शामिल हैं.
छात्रों को अपनी 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, नीट यूजी स्कोर कार्ड, कास्ट सर्टिफिकेट (यदि लागू हो), मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट जैसे डॉक्यूमेंट पहले से तैयार रखने चाहिए. इससे रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग के वक्त किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी.
कब शुरू होगी काउंसलिंग?
नीट यूजी रिजल्ट जारी होने के बाद आमतौर पर 2 से 3 हफ्ते के भीतर काउंसलिंग शेड्यूल जारी किया जाता है. उम्मीद है कि जुलाई 2025 के दूसरे सप्ताह तक MCC की तरफ से काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा.
इसके बाद राउंड 1, राउंड 2 और मॉप-अप राउंड के जरिए सीटों का अलॉटमेंट होगा. एम्स दिल्ली की सीटें भी इन्हीं राउंड्स में अलॉट की जाएंगी, इसलिए छात्रों को लगातार MCC की वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Best BTech College: कंप्यूटर साइंस वाले रह गए पीछे, NIT जमशेदपुर में इस ब्रांच को मिला 100% प्लेसमेंट
ये भी पढ़ें: Success Story: एक्ट्रेस से बनीं मंत्रालय में अधिकारी, तुशांगी गुप्ता की ऊंची उड़ान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










