ePaper

Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, UPSC ने EPFO के बंपर पदों पर निकाली भर्ती

Updated at : 25 Jul 2025 11:49 AM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri UPSC EPFO Recruitment

Sarkari Naukri UPSC EPFO Recruitment

Sarkari Naukri: UPSC ने EPFO के तहत EO/AO और APFC के 230 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया है. इच्छुक उम्मीदवार 29 जुलाई से 18 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. जानें पात्रता, आयु सीमा, वेतनमान और श्रेणीवार रिक्तियां.

विज्ञापन

Sarkari Naukri: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत दो बड़े पदों—प्रवर्तन अधिकारी/लेखा अधिकारी (EO/AO) और सहायक भविष्य निधि आयुक्त (APFC)—पर भर्ती के लिए एक संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 230 पद भरे जाएंगे. इनमें EO/AO के लिए 156 और APFC के लिए 74 पद निर्धारित किए गए हैं.

आवेदन तिथि और प्रक्रिया

इस भर्ती की विस्तृत अधिसूचना 26 जुलाई 2025 को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी की जाएगी.ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जुलाई से शुरू होकर 18 अगस्त 2025 तक चलेगी. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे.

रिक्तियों का वर्गवार बंटवारा

EO/AO – कुल 156 पद

  • सामान्य: 78
  • EWS: 01
  • ओबीसी: 42
  • एससी: 23
  • एसटी: 12

APFC – कुल 74 पद

  • सामान्य: 32
  • EWS: 07
  • ओबीसी: 28
  • एससी: 07
  • एसटी: 0

वेतनमान और पद स्तर

  • EO/AO पद पर चयनित उम्मीदवारों को वेतन लेवल-08 के तहत वेतन मिलेगा.
  • वहीं, APFC पद पर नियुक्त अभ्यर्थियों को लेवल-10 के अनुसार वेतन मिलेगा, जो वरिष्ठता को दर्शाता है.

आयु सीमा (अधिकतम)

EO/AO पद:

  • सामान्य/EWS: 30 वर्ष
  • ओबीसी: 33 वर्ष
  • एससी/एसटी: 35 वर्ष
  • PwBD: 40 वर्ष

APFC पद:

  • सामान्य/EWS: 35 वर्ष
  • ओबीसी: 38 वर्ष
  • एससी: 40 वर्ष
  • PwBD: 45 वर्ष

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 26 जुलाई को जारी होने वाली विस्तृत अधिसूचना ध्यानपूर्वक पढ़कर आवेदन करें.

यह भी पढ़ें: B Des in Game Design: क्रिएटिव हो? गेमिंग के दीवाने हो? तो ये डिग्री दिलाएगी लाखों की नौकरी!

यह भी पढ़ें: Masters In Storytelling: कहानी सुनाओ, करियर बनाओ…Netflix से लेकर NGOs तक, मांग में हैं प्रोफेशनल स्टोरीटेलर्स

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola