Sarkari Naukri: ऑयल इंडिया में बंपर बहाली, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

IB Recruitment 2025
Sarkari Naukri: ऑयल इंडिया लिमिटेड ने ग्रेड III, V और VII के अंतर्गत 262 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के उम्मीदवार 18 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन और सरकारी सुविधाएं मिलेंगी.
Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. ऑयल इंडिया लिमिटेड ने 262 पदों पर वर्कपर्सन्स की सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. यह भर्तियां ग्रेड III, ग्रेड V और ग्रेड VII स्तर पर की जाएंगी. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 18 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आवेदक ऑयल इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट oil-india.com पर जाकर निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.
योग्यता क्या होनी चाहिए?
विभिन्न पदों के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है. कुछ पदों के लिए 10वीं पास और फायर एंड सेफ्टी में डिप्लोमा या प्रमाणपत्र अनिवार्य है, वहीं कुछ अन्य पदों के लिए 12वीं, बीएससी, नर्सिंग डिप्लोमा या हिंदी ऑनर्स में स्नातक डिग्री जैसी योग्यताएं मांगी गई हैं. अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन से पहले पूरी अधिसूचना अवश्य पढ़ें.
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों जैसे SC, ST, OBC, EWS, PwBD और पूर्व सैनिकों को सरकारी नियमों के तहत आयु में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए ₹200 का आवेदन शुल्क है. जबकि एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, दिव्यांग और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क है.
वेतनमान
ऑयल इंडिया लिमिटेड इस भर्ती में आकर्षक वेतनमान दे रही है.
- ग्रेड III: ₹26,600 से ₹90,000 प्रति माह
- ग्रेड V: ₹32,000 से ₹1,27,000 प्रति माह
- ग्रेड VII: ₹37,500 से ₹1,45,000 प्रति माह
सभी पदों पर सरकारी भत्ते और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.
Also Read: Police कैसे तोड़ सकती है ताला! आपकी इजाजत जरूरी या नहीं, क्या कहता है कानून?
Also Read: General Knowledge: दुनिया के सबसे बड़े चायप्रेमी यहां रहते हैं, जानिए कौन सा देश है नंबर 1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










