Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, इस राज्य में हाई कोर्ट में चपरासी की भर्ती शुरू

Updated:
विज्ञापन
IB Recruitment 2025

IB Recruitment 2025

Sarkari Naukri: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में चपरासी के 75 पदों पर भर्ती निकली है. 10वीं पास, कुकिंग डिप्लोमा और तीन साल का अनुभव जरूरी है. आवेदन की अंतिम तारीख 4 अगस्त 2025 है. इच्छुक उम्मीदवार highcourtchd.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

विज्ञापन

Sarkari Naukri: पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चपरासी के 75 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत योग्य उम्मीदवार 4 अगस्त 2025 रात 11:59 बजे तक highcourtchd.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

इन पदों में 63 पद सामान्य वर्ग के लिए, 8 पद BC/SC/ST वर्ग के लिए और 4 पद भूतपूर्व सैनिकों के लिए आरक्षित रखे गए हैं. भर्ती की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से ही की जाएगी.

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

चपरासी पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्हें कुकिंग या कल्नरी से जुड़े न्यूनतम एक वर्षीय फुल टाइम डिप्लोमा कोर्स किया हुआ होना चाहिए.

साथ ही किसी प्रतिष्ठित होटल, रेस्टोरेंट, सरकारी विभाग या किसी सार्वजनिक उपक्रम में कम से कम तीन वर्षों का खाना पकाने का अनुभव भी आवश्यक है. ध्यान दें, ये सभी योग्यताएं 15 जुलाई 2025 या उससे पहले तक प्राप्त होनी चाहिए.

उम्र सीमा और आवेदन शुल्क

आवेदक की आयु 4 अगस्त 2025 तक 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. इस भर्ती में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों ��ो उम्र सीमा में कोई छूट नहीं दी जाएगी.

आवेदन शुल्क की बात करें तो पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ से बाहर के सभी वर्गों के उम्मीदवारों को 700 रुपए और स्थानीय SC/ST/BC व पूर्व सैनिकों को 600 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा.

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट highcourtchd.gov.in पर जाएं.
  • “Recruitments” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती विज्ञापन खोलें.
  • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
  • लॉगिन कर फॉर्म भरें और मांगे गए दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, डिप्लोमा और अनुभव प्रमाणपत्र अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा कर फॉर्म सबमिट करें.
  • अंतिम में फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें.

Also Read: Police कैसे तोड़ सकती है ताला! आपकी इजाजत जरूरी या नहीं, क्या कहता है कानून?

Also Read: General Knowledge: दुनिया के सबसे बड़े चायप्रेमी यहां रहते हैं, जानिए कौन सा देश है नंबर 1

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola