Sarkari Naukri: बीकॉम के बाद पाएं ये 5 सरकारी नौकरी, मिलेगी मोटी सैलरी

Published by : Ravi Mallick Updated At : 15 Apr 2025 2:51 PM

विज्ञापन

Sarkari Naukri

Sarkari Naukri: 12वीं के बाद अगर आप भी बीकॉम में दाखिला लेने का सोच रहे हैं तो यह बेस्ट करियर ऑप्शन में से एक है. बीकॉम की डिग्री रखने वालों के लिए सरकारी नौकरी के कई विकल्प होते हैं. आइए ऐसे में बीकॉम के बाद बेस्ट 5 सरकारी नौकरी के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Sarkari Naukri: बीकॉम की डिग्री रखने वालों के लिए सरकारी नौकरी के कई विकल्प होते हैं. प्राइवेट कंपनियों के अलावा सरकारी विभागों में भी बीकॉम डिग्री रखने वालों को जॉब ऑफर किए जाते हैं. इसके लिए समय-समय पर भर्तियां भी निकलते रहती हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि बीकॉम के बाद सरकारी नौकरी के कौन-कौन से 5 बेस्ट ऑप्शन होते हैं.

Sarkari Naukri for BCom Holder: बीकॉम वालों को सरकारी नौकरी

IBPS PO Recruitment: बैंक पीओ की वैकेंसी

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से हर साल सरकारी बैंकों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होता है. इसमें एक पद प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी IBPS PO का होता है. इस पद पर भर्ती के लिए बीकॉम की योग्यता मांगी जाती है. इस पद पर सेलेक्ट होने के बाद शानदार सैलरी मिलती है.

IBPS Clerk Recruitment: बैंक में क्लर्क की भर्ती

सरकारी बैंकों में क्लर्क की भर्ती के लिए हर साल नोटिफिकेशन जारी होता है. इसमें कॉमर्स से ग्रेजुएशन करने वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आईबीपीएस क्लर्क के पदों पर लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से सेलेक्शन होता है. बता दें कि सरकारी बैंकों में क्लर्क के पद पर सैलरी 30,000 से 80,000 रुपये तक होती है.

SBI Recruitment: स्टेट बैंक में वैकेंसी

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में क्लर्क और पीओ के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी होता है. देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक में हजारों पदों पर भर्तियां निकलती है. बता दें कि ग्रेजुएट कैंडिडेट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. SBI PO की सैलरी की बात करें तो 52,000 से 55,000 रुपये तक सैलरी पा सकते हैं.

SSC CGL Exam: केंद्र सरकार में वैकेंसी

केंद्र सरकार के अधीन आने वाले सरकारी विभागों में भर्ती के लिए हर साल एसएससी की तरफ से कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल परीक्षा आयोजित होती है. इस परीक्षा के लिए ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आवेदन के पात्र होते हैं. एसएससी सीजीएल परीक्षा के माध्यम से अकाउंटेंट, इनकम टैक्स ऑफिसर, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर जैसे पदों पर भर्तियां होती हैं.

रेलवे में जॉब

बीकॉम डिग्री रखने वालों के लिए रेलवे में नौकरी पाने का भी ऑप्शन रहता है. रेलवे के भर्ती विभाग RRB, NTPC और RRC की तरफ से अकाउंट्स असिस्टेंट, सीनियर क्लर्क, गुड्स गार्ड जैसे पदों पर भर्तियां निकलती है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- UP Board 10th 12th Result 2025 LIVE: बिग अपडेट ! कल नहीं आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola