वन विभाग में बंपर भर्तियां, सैलरी होगी 47600, यहां करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 06 Jan 2026 5:18 PM

विज्ञापन

फॉरेस्टर की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

Rajasthan Sarkari Naukri 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए काम की खबर है. राजस्थान के वन विभाग में नौकरी पाने का शानदार मौका है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड (RSSB) की तरफ से फॉरेस्टर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है.

विज्ञापन

Rajasthan Sarkari Naukri 2026: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए साल 2026 की शुरुआत एक बड़ी खुशखबरी लेकर आई है. राजस्थान स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड RSSB ने वन विभाग में फॉरेस्टर पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती के जरिए उम्मीदवारों को न सिर्फ सरकारी नौकरी मिलेगी, बल्कि अच्छी सैलरी और स्थिर करियर का मौका भी मिलेगा. अगर आप भी Rajasthan Sarkari Naukri 2026 की तलाश में हैं, तो यह वैकेंसी आपके लिए काफी खास है.

RSSB की तरफ से जारी इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 06 जनवरी 2026 से हो चुकी है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 04 फरवरी 2026 है. फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी 04 फरवरी 2026 ही रखी गई है.

Rajasthan Sarkari Naukri 2026: फॉरेस्टर के लिए ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Forester Recruitment 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
  • न्यू रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन डिटेल्स प्राप्त करें.
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरें.
  • जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

RSSB Forester Recruitment 2026 Notification Check Here

RSSB Forester Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

राजस्थान में फॉरेस्टर भर्ती के लिए योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना जरूरी है. इसके साथ ही अभ्यर्थी को देवनागरी लिपि में लिखित हिंदी का ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति की सामान्य समझ होना अनिवार्य है.

कितनी होगी सैलरी?

RSSB द्वारा जारी इस भर्ती में फॉरेस्टर पदों पर नियुक्ति की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को लेवल के अनुसार 47600 रुपये तक सैलरी मिल सकती है. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है. इच्छुक उम्मीदवारों को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा. परीक्षा की तारीख बाद में नोटिफाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: बिहार में पंप ऑपरेटर की बंपर वैकेंसी, यहां करें आवेदन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola