70000 Per Month Salary, NABARD ने निकाली शानदार वैकेंसी, ऐसे करें Apply

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 29 Dec 2025 2:06 PM

विज्ञापन

नाबार्ड वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

NABARD Vacancy 2026: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने Young Professional Programme 2025-26 के तहत वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. आइए, जानते हैं कि क्या है ये भर्ती और इसके लिए योग्यता क्या है.

विज्ञापन

NABARD Vacancy 2026: नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने Young Professional Programme 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. यह प्रोग्राम युवाओं को कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े बड़े सरकारी प्रोजेक्ट्स, पॉलिसी रिसर्च और प्लानिंग से जुड़ने का मौका देगा. दिलचस्प बात ये है कि इस वैकेंसी के तहत चुनने गए कैंडिडेट्स को सैलरी भी शानदार मिलेगी. ऐसे में अगर आप भी अप्लाई करना चाहते हैं तो लास्ट डेट, योग्यता और अन्य डिटेल देख लें.

NABARD Vacancy Last Date: आवेदन की तारीख

  • आवेदन शुरू: 26 दिसंबर 2025
  • लास्ट डेट: 12 जनवरी 2026

NABARD Vacancy: वैकेंसी डिटेल्स

नाबार्ड की इस वैकेंसी के तहत पोस्टिंग नाबार्ड के हेड ऑफिस मुबंई या फिर भारत के किसी भी कोने में रीजनल ऑफिस में हो सकती है. इस भर्ती के जरिए कुल 44 पद भरे जाएंगे. यहां देखें डिटेल

  • Climate Action
  • Data Science
  • Cyber Security
  • Public Relations
  • Other Technology And Strategy Based Department

NABARD Vacancy Eligibility: आयु सीमा और योग्यता

आयु सीमा की बात करें तो कैंडिडेट्स की आयु सीमा 1 नवंबर 2025 को 21 से 30 साल के बीच
होनी चाहिए. उम्मीदवार भारतीय नागरिक होना चाहिए. वहीं विभिन्न पोस्ट के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है.

NABARD Vacancy Salary: सैलरी कितनी मिलेगी?

नाबार्ड की ये भर्ती 1 साल का कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड काम है. परफॉर्मेंस के अनुसार, इसे 3 साल तक बढ़ाया जा सकता है. इस भर्ती के लिए चुने गए कैंडिडेट्स को स्टाइपेंड के तौर पर हर महीने 70,000 रुपये के करीब सैलरी मिलेगी.

NABARD Vacancy Selection Process: चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

चयन प्रक्रिया में कई चरण शामिल होंगे, जिसमें पहला चरण स्क्रूटनी है. एजुकेशनल परफॉर्मेंस, वर्क एक्सपीरियंस, प्रोफाइल के अनुसार कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. वहीं दूसरे चरण में इंटरव्यू और प्रेजेंटेशन शामिल है. सेलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स के पास सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए और उनका मेडिकल फिटनेस भी जरूरी है.

NABARD Vacancy How To Apply: आवेदन कैसे करें?

  • NABARD की वेबसाइट nabard.org पर जाएं.
  • Young Professional Programme लिंक पर क्लिक करें
  • अब फॉर्म भरें
  • डॉक्यूमेंट अपलोड करें
  • ऑनलाइन फीस जमा करें
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका स्क्रीनशॉट सेव कर लें

यह भी पढ़ें- 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 56900 रुपये होगी सैलरी

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola