10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, 56900 रुपये होगी सैलरी

Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Dec 2025 5:21 PM

विज्ञापन

सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करते स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (AI Generated)

DSSSB MTS Recruitment 2025: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB)की तरफ से MTS के भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से MTS में कुल 714 पदों पर भर्तियां होगी.इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी.ऑनलाइन आवेदन करने के लिए DSSSB की ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

DSSSB MTS Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए दिल्ली से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड यानी DSSSB की तरफ से MTS Recruitment 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के जरिए Multi Tasking Staff के कुल 714 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है, जो कम शैक्षणिक योग्यता के साथ सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं.

दिल्ली में MTS (Multi Tasking Staff) की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर 2025 से शुरू हो गई है.इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 15 जनवरी 2026 तक का समय मिला है. इसके लिए फीस जमा करने की लास्ट डेट भी यही है.अभी परीक्षा की तारीख घोषित नहीं हुई है.

DSSSB MTS Recruitment 2025 में आवेदन कैसे करें

  • ऑफिशियल वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट के होम पेज पर Notification सेक्शन पर क्लिक करें.
  • इसके बाद MTS Multi Tasking Staff भर्ती से जुड़े लिंक को खोलें.
  • अब Application Form को ध्यान से भरें और मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करें.
  • इसके बाद आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करें.
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें.

DSSSB MTS Eligibility और सैलरी डिटेल्स

दिल्ली में MTS पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है. उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 27 साल होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार उम्र में छूट भी दी जाएगी.

वैकेंसी डिटेल्स की बात करें तो कुल 714 पदों में जनरल कैटेगरी के लिए 302 सीटें रखी गई हैं. ओबीसी कैटेगरी में 212 पद, EWS कैटेगरी में 77 पद, एससी कैटेगरी में 70 पद और एसटी कैटेगरी में 53 पद निर्धारित किए गए हैं.

सैलरी की बात करें तो MTS पद पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल 1 के तहत वेतन दिया जाएगा. इस पद के लिए सैलरी 18,000 रुपये से शुरू होकर 56,900 रुपये प्रति महीने तक हो सकती है. इसके अलावा महंगाई भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे यह नौकरी और भी आकर्षक बन जाती है.

यह भी पढ़ें: यूपी में लेखपाल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास करें आवेदन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola