UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025: यूपी में लेखपाल की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी, 12वीं पास करें आवेदन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Dec 2025 3:50 PM
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025: यूपी में लेखपाल के खाली पदों पर भर्तियां निकली हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में शुरू होने वाली है. इस बार लेखपाल भर्ती के माध्यम से कुल 7994 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है. उत्तर प्रदेश सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन कमीशन (UPSSSC) की तरफ से लेखपाल की भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के माध्यम से कुल 7994 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा.
यूपी में लेखपाल की भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 28 जनवरी 2026 तक का समय मिला है. इसके लिए फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है. वहीं, आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपने फॉर्म में करेक्शन 4 फरवरी 2026 तक कर सकते हैं.
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025 में ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट- upsssc.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest News पर जाना होगा.
- इसके बाद लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए दिए लिंक पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Application form भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म का प्रिंट लेकर रख लें.
UPSSSC Lekhpal Recruitment 2025 Notification Check Here
UPSSSC Lekhpal Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?
यूपी में लेखपाल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास 12वीं पास की योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा UPSSSC PET परीक्षा पास होना जरूरी है. वहीं, आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से ज्यादा और 40 साल से कम होनी चाहिए.
UPSSSC Lekhpal Salary: कितनी होगी लेखपाल की सैलरी
लेखपाल के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को पे लेवल 3 के तहत सैलरी मिलेगी. इसमें बेसिक सैलरी 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रति महीने होगी. इसके अलावा कई सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा. वैकेंसी और सैलरी की डिटेल्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: UP Police में कंप्यूटर ऑपरेटर की वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










