MSTC Recruitment 2025: मिनी रत्न कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 1.6 लाख
Published by : Ravi Mallick Updated At : 18 Nov 2025 12:46 PM
MSTC Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)
MSTC Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. मिनी रत्न कंपनी MSTC में कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 37 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट mstcindia.co.in पर जाना होगा.
MSTC Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो MSTC आपके लिए बेहद काम की खबर है. मिनी रत्न सरकारी कंपनी MSTC ने जनरल और फाइनेंस कैडर में कई पदों पर भर्ती (MSTC Recruitment 2025) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस वैकेंसी के तहत कुल 37 खाली पदों पर भर्तियां की जाएंगी.
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इसमें आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 30 नवंबर 2025 तक का समय मिलेगा. अच्छी बात यह है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, जिसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट mstcindia.co.in पर जाना होगा.
वैकेंसी डिटेल्स
इस भर्ती में जनरल कैडर के 14 और फाइनेंस कैडर के 23 पद शामिल हैं. हर पद के लिए योग्यता अलग-अलग रखी गई है, इसलिए आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ना जरूरी है. उम्र सीमा की बात करें तो अधिकतम उम्र 28 साल तय की गई है. यानी अगर आप 28 वर्ष तक हैं और योग्य हैं तो इस भर्ती में आसानी से आवेदन कर सकते हैं.
MSTC Recruitment 2025 में आवेदन करने के स्टेप्स
- सबसे पहले MSTC की ऑफिशियल वेबसाइट mstcindia.co.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment या Career सेक्शन पर क्लिक करें.
- MSTC Recruitment 2025 वाला नोटिफिकेशन खोजें और उसे ओपन करें.
- नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें ताकि योग्यता, उम्र सीमा और अन्य डिटेल्स समझ में आ जाएं.
- अब Apply Online लिंक पर क्लिक करें.
- अपनी बेसिक डिटेल्स, एजुकेशनल जानकारी और डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- सभी जानकारी भरने के बाद फॉर्म को दोबारा चेक करें और सबमिट करें.
- सबमिट होने के बाद प्राप्त हुई रसीद या एप्लिकेशन नंबर को सुरक्षित रख लें.
MSTC Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट चेक करें.
सैलरी डिटेल्स
इस पद पर सैलरी भी काफी आकर्षक है. सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को 50,000 रुपये से लेकर 1,60,000 रुपये तक की सैलरी मिलेगी. यह पैकेज शुरुआती जॉब करने वालों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. साथ ही मिनी रत्न कंपनी होने के कारण नौकरी की स्थिरता और करियर ग्रोथ दोनों ही शानदार मानी जाती हैं.
कुल मिलाकर यह मौका उन युवाओं के लिए शानदार है जो किसी अच्छी सरकारी संस्था में अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं. कम उम्र सीमा, अच्छी सैलरी और सरकारी फायदे इस भर्ती को और भी खास बनाते हैं. इसलिए अगर आप इसके लिए योग्य हैं तो आखिरी तारीख का इंतजार बिल्कुल न करें और जल्द से जल्द आवेदन कर दें.
यह भी पढ़ें: महारत्न सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 60000, यहां तुरंत करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










