Bihar Jobs : बिहार में इस साल भरे जायेंगे 2 लाख से ज्यादा खाली पद, जानें किस विभाग में कितने स्थान रिक्त

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Feb 2025 9:09 AM

विज्ञापन

CPCB recruitment 2025

Bihar Jobs : बिहार में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 2025 में सुनहरा अवसर है. बिहार में इस साल 2 लाख से ज्यादा पदों पर बहाली की जाएगी. आइये जानते हैं बिहार के किस विभाग में कितने खाली पद हैं.

विज्ञापन

Bihar Jobs : बिहार में अगले कुछ महीनों में सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां होंगी. जल्द ही करीब दो लाख से अधिक रिक्त पदों को भरने के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. राज्य सरकार की प्राथमिकता अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी देने की है. सरकार के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से रिक्तियों की संख्या मांगी है. कोशिश यह है कि अधिक से अधिक रिक्त पदों को भरा जाए.

सबसे अधिक रिक्तियां किस विभाग में

सामान्य प्रशासन विभाग के सूत्रों का कहना है कि रोस्टर क्लियर करते हुए विभिन्न संवर्गों में करीब एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती के लिए रिक्तियों की सूची संबंधित आयोगों को भेज भी दी गयी हैं. इसमें सबसे अधिक रिक्तियां शिक्षा, स्वास्थ्य और गृह विभाग से संबंधित हैं. इसी प्रकार कॉलेज और विवि के शिक्षकों के 4,261 पदों को भरे जाने की जिम्मेदारी राज्य विवि सेवा आयोग को दी गयी है.

मुख्य सचिव के स्तर पर की जा रही है रिक्तियों को लेकर समीक्षा

सूत्रों का कहना है कि मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा लगातार विभिन्न विभागों में रिक्तियों की उपलब्धता की समीक्षा कर रहे हैं. इसके तहत अराजपत्रित और राजपत्रित दोनों प्रकार के पदों पर रिक्तियों के प्रस्ताव विभागों से मांगे गये हैं.

विभाग खाली पद
शिक्षा 75291
स्वास्थ्य45734
गृह 41414
जल संसाधन 13712
ग्रामीण विकास11784
पंचायती राज 5551
कृषि 3015
पशु एवं मत्स्य संसाधन 4814
आपदा प्रबंधन 1065
उर्जा 5563
खाद्य उपभोक्त्ता 6261
सामान्य प्रशासन 3845
श्रम संसाधन 5039
भवन निर्माण 3828
मंत्रिमंडल सचिवालय 2994
वाणिज्य कर 1479
समाज कल्याण 1844

इसे भी पढ़ें: रेल मंत्रालय में 600 पदों पर निकली भर्ती, 1.5 लाख तक होगा वेतन

इसे भी पढ़ें: बिहार में सरकारी नौकरी की बहार, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन