LIC में 88000 सैलरी वाली जॉब, 841 पदों पर नौकरी पाने का मौका

Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Sep 2025 8:00 AM

विज्ञापन

LIC Recruitment 2025 नौकरी के लिए आवेदन करने का मौका (सांकतिक फोटो)

LIC Recruitment 2025: जीवन बीमा निगम (LIC) में नौकरी पाने का शानदार मौका है. एलआईसी की ओर से असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर पदों भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है. इस भर्ती के माध्यम से कुल 841 खाली पदों पर भर्तियां होगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- licindia.in पर जाना होगा.

विज्ञापन

LIC Recruitment 2025: एलआईसी इंडिया की तरफ से युवाओं के लिए असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर भर्तियां निकली हैं. इस भर्ती के माध्यम से कुल 841 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें आवेदन प्रक्रिया आज यानी 8 सितंबर 2025 को बंद हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास आखिरी मौका है. ऐसे में जो उम्मीदवार इस वैकेंसी में आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

LIC Recruitment 2025: ऐसे करें आवेदन

  • इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- licindia.in पर जाएं.
  • वेबसाइट की होम पेज पर careers सेक्शन में जाना होगा.
  • इसके बाद Recruitment of AAO (Generalists/ Specialists/ Assistant Engineers) 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब Apply Online पर जाएं.
  • यहां मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें.

LIC Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

वैकेंसी डिटेल्स

इस वैकेंसी के माध्यम से एलआईसी में असिस्टेंट इंजीनियर के 81 पदों पर भर्तियां होंगी. इसके अलावा असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्पेशलिस्ट के 410 पदों पर और असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जर्नलिस्ट के 350 पदों पर भर्तियां होने वाली हैं. ऐसे में कुल 841 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. एलआईसी में असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को बेसिक सैलरी 88,635 रुपये से 1,69,025 रुपये तक मिलेगी.

कौन कर सकता है अप्लाई?

असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या इंस्टीट्यूट से BE या BTech की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर जर्नलिस्ट के पद पर किसी भी विषय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. जबकि असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर स्पेशलिस्ट में अलग-अलग पदों के लिए योग्यता मांगी गई है.

यह भी पढ़ें: ग्रेजुएट्स के लिए शानदार मौका, ग्रामीण बैंक में निकली 1400 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, 77000 तक मिलेगा वेतन

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola