JSSC Teacher Result 2025: झारखंड में शिक्षकों की नियुक्ति, 26001 में से 15409 पद रह गए खाली
Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Aug 2025 6:50 AM
JSSC Teacher Result 2025 (AI Generated Image)
JSSC Teacher Result 2025: झारखंड में प्राथमिक विद्यालयों के लिए 10 साल बाद आयोजित सहायक आचार्य भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में पद खाली रह गए. कक्षा एक से पांच के 11000 पदों में केवल 4817 उम्मीदवार सफल हुए, जबकि 6183 पद रिक्त रह गए. भर्ती में पारा और गैर पारा दोनों श्रेणियों के लिए पद आरक्षित थे, लेकिन योग्य उम्मीदवारों की कमी के कारण कई स्थान नहीं भर सके.
JSSC Teacher Result 2025: राज्य के प्राथमिक विद्यालयों में 10 साल बाद हुई नियुक्ति परीक्षा में बड़ी संख्या में पद खाली रह गए हैं. कक्षा एक से पांच के लिए कुल 11000 सहायक आचार्य पदों पर भर्ती होनी थी. इसमें सिर्फ 4817 अभ्यर्थी ही सफल हुए. इस तरह 6183 पद रिक्त रह गए. नियुक्ति की इस प्रक्रिया के तहत पारा और गैर पारा दोनों प्रकार के शिक्षकों के लिए पद निर्धारित थे, लेकिन योग्य उम्मीदवारों की कमी के कारण कई पद भर नहीं पाए.
JSSC Teacher Result 2025: उम्मीदवारों के सेलेक्शन में कमी
कक्षा छह से आठ के लिए 15001 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित की गई थी. इसमें केवल 5775 उम्मीदवार सफल हो सके. इस तरह 9226 पद खाली रह गए. परीक्षा तीन विषयों के लिए आयोजित हुई थी, जिनमें सामाजिक विज्ञान में सबसे ज्यादा और भाषा विषय में सबसे कम उम्मीदवार सफल हुए.
मध्य विद्यालय के 15001 पदों में से 7400 पद पारा शिक्षकों के लिए और 7601 पद गैर पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित थे. पारा शिक्षकों के लिए आरक्षित 5838 पद और गैर पारा के 3388 पद रिक्त रह गए. पारा शिक्षकों में 1562 और गैर पारा में 4213 उम्मीदवार सफल हुए.
15409 पद खाली रह गए
दोनों श्रेणियों को मिलाकर कुल 10592 उम्मीदवार सफल हुए, जबकि 26001 पदों में से 15409 पद खाली रह गए. राज्य में कक्षा एक से पांच के लिए 11000 सहायक आचार्य पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी. इसमें केवल 4817 उम्मीदवार सफल हो सके, जबकि 6183 पद रिक्त रह गए. पारा शिक्षकों के लिए 5469 पद आरक्षित थे, जिनमें मात्र 1808 उम्मीदवार सफल हुए.
गैर पारा कोटि में 5531 पदों के लिए परीक्षा हुई, जिसमें 3009 उम्मीदवार पास हुए. इस तरह पारा शिक्षक श्रेणी में 3661 और गैर पारा में 2522 पद खाली रह गए. योग्य उम्मीदवारों की कमी के कारण आधे से ज्यादा पद भर नहीं पाए, जिससे शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ने की संभावना है.
यह भी पढ़ें: ज्योतिष बनने का है शौक, BHU से करें ये कोर्स, हर महीने होगी शानदार कमाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










