कहीं हाथ से न निकल जाए मौका! 10वीं पास के लिए 1733 पोस्ट पर वैकेंसी
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 08 Dec 2025 10:21 AM
झारखंड वार्डर रिक्रूटमेंट (एआई जेनरेटेड तस्वीर)
Jharkhand Warder Recruitment: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने वार्डर के कुल 1733 पोस्ट पर वैकेंसी (Vacancy) निकाली थी. इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख नजदीक आ गई है. मजेदार बात ये है कि इस वैकेंसी के लिए 10वीं पास युवा भी अप्लाई कर सकते हैं. ऐसे में अगर आपको भी ये सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) पाना है तो यहां देखें पूरी खबर.
Jharkhand Warder Recruitment 2025: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने कुछ समय पहले वार्डर के कुल 1733 पोस्ट पर भर्ती निकाली थी. इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी कि 4 दिसंबर 2025 है. ऐसे कैंडिडेट्स जिन्होंने अभी तक अप्लाई नहीं किया, वे फटाफट अप्लाई (Apply) कर लें. आवेदन करने से पहले योग्यता, आयु सीमा, सेलेक्शन प्रोसेस जैसी अन्य डिटेल्स देख लें.
Jharkhand Warder Recruitment: आज है अंतिम तारीख
झारखंड वार्डर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है. सभी कैंडिडेट्स 8 दिसंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में समय रहते अप्लाई कर लें.
Jharkhand Warder Recruitment: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के पास 10वीं की डिग्री होनी चाहिए. वहीं न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अधिकतम आयु सीमा 25 साल तय की गई है.
Jharkhand Warder Recruitment Apply Online: कैसे करें अप्लाई?
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं.
- यहां होम पेड पर ऑनलाइन एप्लिकेशन के लिंक पर क्लिक करें.
- अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें.
- इसके बाद लॉगिन करके फॉर्म भरें.
- सभी डॉक्यूमेंट्स अच्छे से अपलोड करें और फीस जमा करें.
- फॉर्म सबमिट करें और कंफर्मेशन पेज को डाउनलोड कर लें.
Jharkhand Warder Recruitment: सेलेक्शन प्रोसेस
इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स को कोई लिखित परीक्षा देने की जरूरत नहीं है. केवल फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर सेलेक्शन होगा. महिलाओं को 1600 मीटर की दौड़ 10 मिनट में पूरी करनी होगी. ये पहले 6 किलोमीटर की दौड़ थी. वहीं पुरुष कैंडिडेट्स को 1600 मीटर की दौड़ 1600 मीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी होगी. भर्ती के लिए पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई 160 सेमी और महिलाओं की हाईट 148 सेमी होनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- मोबाइल कंपनी में Testing Engineer की बंपर कमाई, जानें करियर का रोडमैप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










