न कोई लिखित परीक्षा, न Interview, ISRO में काम करने का सुनहरा मौका, इस तरह करें आवेदन
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 28 Aug 2025 2:45 PM
इसरो में भर्ती (प्रतीकात्मक तस्वीर)
ISRO Recruitment 2025: इसरो में काम करने का मतलब है देश और स्पेश टेक्नोलॉजी के लिए काम करना. अगर आप भी इसरो में काम करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. ISRO ने नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने 96 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर तक अप्लाई कर सकते हैं.
ISRO Recruitment 2025: अगर आप इसरो में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. इसरो (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) ने 96 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है. इसमें ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर तक, सभी के लिए सुनहरा मौका है. दिलचस्प बात ये है कि इस भर्ती के लिए न तो कोई लिखित परीक्षा देनी होगी और न कोई इंटरव्यू. आवेदन करने की अंतिम तारीख 11 सितंबर 2025 है.
इसरो में काम करने का मतलब है देश और स्पेश टेक्नोलॉजी के लिए काम करना. यह युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका होने वाला है. इसरो की ओर से इस ट्रेनिंग के लिए स्टाइपेंड का भी भुगतान होगा. आवेदन करने से पहले आइए जानते हैं इस भर्ती संबंधित पूरी जानकारी.
ISRO Recruitment Post Details: किन पदों पर निकली है भर्ती?
- कुल – 96 पद
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस -11 पद
- टेक्निशियन अप्रेंटिस – 30 पद
- डिप्लोमा इन कमर्शियल प्रैक्टिस- 30 पद
- ग्रेजुएट अप्रेंटिस (जनरल स्ट्रीम)- 30 पद
ISRO Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता
इन पदों पर अप्लाई करने के लिए आपको पद के हिसाब से क्वालिफिकेशन चाहिए. इसके तहत ग्रेजुएशन, कमर्शियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा या बीई/बीटेक डिग्री किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए.
ISRO Recruitment 2025: इसरो वैकेंसी से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
- ग्रेजुएट और टेक्नीशियन दोनों श्रेणियों में ट्रेनिंग दी जाएगी.
- ट्रेनिंग के दौरान जॉब एक्सपीरियंस के साथ प्रशिक्षु भत्ता (stipend) भी मिलेगा.
- ट्रेनिंग पूरी करने पर ISRO से सर्टिफिकेट मिलेगा जो भविष्य में काम आएगा.
ISRO Recruitment 2025 Selection Process: कैसे होगा चयन?
- मार्क्स और क्वालिफिकेशन के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी
- डॉक्यूमेंट चेक और मेडिकल टेस्ट
ISRO Jobs salary: कितनी होगी कमाई?
इसरो (ISRO) के नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (NRSC) की अप्रेंटिस में चुने गए कैंडिडेट्स को हर महीने 8,000 से 9,000 रुपये स्टाइपेंड मिलेगा. साथ में ISRO जैसे बड़े संगठन में काम करने का अनुभव हासिल होगा.
ISRO Recruitment 2025 Steps To Apply: ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले NATS पोर्टल (www.mhrdnats.gov.in) पर जाकर अपना एनरोलमेंट आईडी बनाएं.
- इसके बाद उमंग पोर्टल (web.umang.gov.in) पर लॉग इन करें.
- Apply Now पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स भरें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे सर्टिफिकेट्स और फोटो अपलोड करें.
- फॉर्म सब्मिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें.
यह भी पढ़ें- IIT Delhi का खास Online Course, अब होगी इलेक्ट्रिक वाहनों की पढ़ाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










