ePaper

IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में निकली बंपर बहाली, यहां देखें डिटेल्स

Updated at : 10 Sep 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
IB Recruitment 2025

IB Recruitment 2025

IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) के 394 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 14 सितंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. योग्य अभ्यर्थी गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in के जरिए ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं.

विज्ञापन

IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने जूनियर इंटेलिजेंस ऑफिसर (JIO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी, जिसकी आखिरी तारीख अब नजदीक आ चुकी है. उम्मीदवारों के पास केवल 14 सितंबर, 2025 रात 11:59 बजे तक का समय है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 394 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.

पदों का बंटवारा

कुल रिक्तियों में से 157 पद सामान्य वर्ग, 32 पद आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), 117 पद अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), 60 पद अनुसूचित जाति (SC) और 28 पद अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आरक्षित हैं.

शैक्षणिक योग्यता

इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से निम्नलिखित में से किसी एक योग्यता का होना अनिवार्य है:

  • इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं टेलीकॉम्यूनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग/एप्लीकेशन में डिप्लोमा या इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, गणित या भौतिकी के साथ स्नातक डिग्री या कंप्यूटर एप्लीकेशन में स्नातक डिग्री

आयु सीमा

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी.

आवेदन शुल्क

  • जनरल, OBC और EWS वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए: 650 रुपए
  • अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए: 550 रुपए

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार आवेदन करने के लिए गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाएं.

  1. होमपेज पर दिए गए आवेदन लिंक पर क्लिक करें.
  2. रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करके आवेदन फॉर्म भरें.
  3. मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें और फीस का भुगतान करें.
  4. आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म को डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें.

इस भर्ती के जरिए फ्लाइंग और ग्राउंड ड्यूटी से जुड़ी जिम्मेदारियों के लिए योग्य उम्मीदवारों को मौका मिलेगा. इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.

यह भी पढ़ें: British Population in India: आजादी के समय भारत में कितने थे अंग्रेज? आंकड़े जानकर चौंक जाएंगे

यह भी पढ़ें: Success Story: कॉलेज छोड़ा, लेकिन बन गई सबसे कम उम्र की अरबपति! जानें कौन है ये शख्सियत

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola