IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 4987 पदों के लिए आवेदन का आखिरी मौका, 10वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई

Updated:
विज्ञापन
IB Recruitment 2025

IB Recruitment 2025

IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव के 4987 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया कल, 17 अगस्त 2025 को समाप्त हो जाएगी. 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. चयन टियर-1 परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. न्यूनतम वेतनमान 21,700 रुपये है.

विज्ञापन

IB Recruitment 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने देशभर के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर दिया है. सब्सिडियरी इंटेलिजेंस ब्यूरो (SIB) में सिक्योरिटी असिस्टेंट/एग्जीक्यूटिव के 4987 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2025 है. इच्छुक अभ्यर्थी गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

10वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 10वीं पास निर्धारित की गई है. उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन करेगा, वहीं का निवासी होना चाहिए और उसके पास डोमिसाइल प्रमाणपत्र होना जरूरी है. इसके अलावा, स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है.

आयु सीमा व आरक्षण

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष रखी गई है. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी- एससी/एसटी को 5 वर्ष और ओबीसी को 3 वर्ष की छूट. इस भर्ती में 2471 पद सामान्य वर्ग, 1015 ओबीसी, 501 ईडब्ल्यूएस, 574 एससी और 426 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं.

वेतनमान व चयन प्रक्रिया

चयनित उम्मीदवारों को 21700–69100 (लेवल-3) वेतनमान मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में होगी: टियर-1 और टियर-2.

  • टियर-1 परीक्षा में 100 अंक के वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनमें सामान्य अध्ययन, अंग्रेजी, रीजनिंग और गणित शामिल होंगे. नकारात्मक अंकन भी लागू होगा.
  • टियर-2 परीक्षा में चुनी हुई भाषा से संबंधित अनुवाद और लेखन का टेस्ट होगा, जो क्वालिफाइंग होगा.
  • अंतिम चयन टियर-1 और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर होगा.

आवेदन शुल्क

सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के लिए 650 रुपये, जबकि एससी, एसटी और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों के लिए 550 रुपये आवेदन शुल्क तय किया गया है.

देशभर के कई राज्यों में इस भर्ती के लिए अलग-अलग भाषाओं के आधार पर रिक्तियां निकाली गई हैं. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद और त्रिवेंद्रम सहित कुल 37 केंद्रों पर सबसे अधिक पद उपलब्ध हैं.

यह भी पढ़े: PM Rojgar Yojana: PM मोदी का स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा ऐलान, युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ की योजना शुरू

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola