IB Job for Graduates: इंटेलिजेंस ब्यूरो में ग्रेजुएट के लिए 3717 पदों पर वैकेंसी, सैलरी 45000 से शुरू
Published by : Ravi Mallick Updated At : 19 Jul 2025 10:55 AM
IB Job for Graduates
IB Job for Graduates: ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (IB ACIO) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 19 जुलाई 2025 से शुरू हो रही है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट-mha.gov.in पर जाना होगा.
IB Job for Graduates: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह बेहतरीन अवसर है. इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3717 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इच्छुक उम्मीदवार 19 जुलाई 2025 से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 तय की गई है.
IB Job for Graduates: ग्रेजुएट कर सकते हैं अप्लाई
इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की ओर से इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 3717 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही कंप्यूटर की बेसिक नॉलेज भी अनिवार्य है. आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
- सबसे पहले गृह मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट mha.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर “IB ACIO Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
- अब “Apply Online” विकल्प को चुनें.
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और मोबाइल नंबर/ईमेल से OTP वेरिफाई करें.
- लॉगइन करके आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें.
- स्कैन किए गए डॉक्यूमेंट्स (फोटो, सिग्नेचर, डिग्री सर्टिफिकेट) अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें.
- आवेदन होने के बाद प्रिट लेकर रख लें.
आयु सीमा
उम्र सीमा की बात करें तो कैंडिडेट की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए. बता दें कि सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इसके लिए उम्मीदवारों के उम्र की गणना 10 अगस्त 2025 के आधार पर होगी.
IB ACIO Salary: कितनी होगी सैलरी?
इंटेलिजेंस ब्यूरो में असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) के पदों पर सैलरी की बात करें तो इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पे लेवल-7 के तहत वेतन दिया जाएगा. इसका बेसिक पे 44,900 रुपये से 1,42,400 रुपये तक होगा, इसके अलावा अन्य भत्ते भी मिलेंगे. ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखें.
ये भी पढ़ें: वर्दी का रौब नहीं, भक्तों की थकान उतारने लगीं मैडम, कौन हैं कावंड़ियों के पैर दबाने वाली DSP ऋषिका सिंह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










