Sarkari Naukri: 1 लाख कमाने का सुनहरा मौका! इस राज्य में निकली जबरदस्त भर्ती, इस खास विषय में चाहिए डिग्री 

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 03 Aug 2025 3:52 PM

विज्ञापन

Haryana Sarkari Naukri

Haryana Sarkari Naukri: हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से एग्रीकल्चरल डेवलेपमेंट ऑफिसर (एडमिनिस्ट्रेटिव कैडर) ग्रुप बी पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है. आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है. अन्य डिटेल्स देखने के लिए पूरी खबर पढ़ें-

विज्ञापन

Haryana Sarkari Naukri: सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये आपके लिए काम की खबर है. हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से एग्रीकल्चरल डेवलेपमेंट ऑफिसर (एडमिनिस्ट्रेटिव कैडर) ग्रुप बी पदों पर बंपर वैकेंसी निकाली गई है. HPSC की इस भर्ती के जरिए कुल 785 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. 

Haryana Sarkari Naukri Registration: इस तारीख तक करें आवेदन

इस सरकारी नौकरी (Sarkari naukri) के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त 2025 से शुरू होगी. वहीं आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 अगस्त 2025 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है. ऐसे कैंडिडेट्स जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई करें. 

Haryana Sarkari Naukri Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में B.Sc (Honours) की डिग्री (या B.Sc कृषि इंजीनियरिंग) 
  • मैट्रिक स्तर तक हिंदी या संस्कृत का ज्ञान
  • या 10+2 / B.A. / M.A. में हिंदी विषय

HPSC Recruitment 2025 Age limit: आयु सीमा 

ऐसे कैंडिडेट्स जिनकी आयु सीमा 18 वर्ष या उससे अधिक है और 42 वर्ष कम है, वे अप्लाई कर सकते हैं. उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जुलाई को आधार बनाकर की जाएगी. वहीं आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. 

Haryana Sarkari Naukri Salary: सैलरी 

इस पद पर चुने गए कैंडिडेट्स को कार्यात्मक वेतन स्तर -वेतन मैट्रिक्स स्तर-6 (35400-112400) है. लेकिन सैलरी उन्हीं को दी जाएगी जो इस भर्ती के तहत चुन कर आते हैं. 


Haryana Naukri Application Fees: आवेदन शुल्क 

  • जनरल, ओबीसी और अन्य राज्य के उम्मीदवार- 1000 रुपये 
  • हरियाणा की महिला, एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार- 250
  • पीडब्ल्यूडी (दिव्यांग) उम्मीदवार के लिए कोई शुल्क नहीं है 

यह भी पढ़ें- RRB NTPC 2025 Mock Test: अब होगी परीक्षा की तैयारी पूरी, आरआरबी ने जारी किया मॉक टेस्ट का लिंक

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola