DTU Vacancy 2025: ग्रेजुएट के लिए दिल्ली की इस यूनिवर्सिटी में शानदार वैकेंसी, आज ही करें Apply 

Updated:
विज्ञापन
DTU Vacancy 2025

डीटीयू वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट-फ्रीपिक)

DTU Vacancy: दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (DTU) ने हाल ही में 66 नॉन-टिचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए थे. अब इस वैकेंसी की आखिरी तारीख करीब आ गई है. अगर आप ऐसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो बिना देर किए आवेदन कर दें. अप्लाई करने से पहले योग्यता, वेतन, उम्र सीमा और अन्य जरूरी जानकारी जरूर जांच लें.

विज्ञापन

DTU Vacancy 2025: दिल्ली टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी (DTU) ने कुछ समय पहले 66 नॉन शैक्षणिक पदों (Delhi Non Teaching Vacancy) पर भर्ती के आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट नजदीक है. अगर आपको भी ऐसी किसी नौकरी की तलाश थी तो जल्द से जल्द अप्लाई करें. आवेदन करने से पहले योग्यता, वेतन, आयु सीमा और अन्य डिटेल्स देखें.

DTU Recruitment Post Details: डीटीयू वैकेंसी पोस्ट डिटेल्स 

  • नॉन टेक्निकल पद -66 पद 
  • जूनियर ऑफिस असिस्टेंट- 50 पद 
  • डाटा एंट्री ऑपरेटर – 16 पद 

DTU Vacancy Eligibility: डीटीयू वैकेंसी एलिजिबिलिटी 

किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री वाले कैंडिडेट्स डीटीयू की इस वैकेंसी (DTU Vacancy) के लिए अप्लाई कर सकते हैं. कंप्यूटर पर इंग्लिशन टाइपिंग में 35 शब्द पर मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए. संबंधित क्षेत्र में दो वर्ष का काम करने का अनुभव होना चाहिए. 

DTU Recruitment Age Limit: डीटीयू वैकेंसी के लिए आयु सीमा

DTU की इस वैकेंसी के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स की आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष से कम होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग से आने वाले कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. आयु की गणना 30 नवंबर 2025 के आधार पर होगी. 

DTU Vacancy Salary: डीटीयू वैकेंसी के लिए सैलरी

इस भर्ती के तहत कई पदों पर 19,000 रुपये की सैलरी मिलेगी तो कई पदों पर 22,500 रुपये की सैलरी है. आवेदन करने से पहले सैलरी की पूरी जानकारी हासिल कर लें.

DTU Vacancy Selection Process: क्या है चयन प्रक्रिया?  

सभी कैंडिडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. इसके साथ कुछ पोस्ट के लिए कंप्यूटर टेस्ट या टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा. 

DTU Vacancy Application Fees: आवेदन शुल्क 

  • जनरल -1500 रुपये 
  • एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग -750 रुपये 

आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, यूपीएई या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से होगा. 

यह भी पढ़ें- सरकारी बीमा कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी 85000 से ज्यादा

विज्ञापन
शाम्भवी शिवानी

लेखक के बारे में

By शाम्भवी शिवानी

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola