सरकारी बीमा कंपनी में नौकरी पाने का मौका, सैलरी 85000 से ज्यादा

Published by : Ravi Mallick Updated At : 08 Dec 2025 5:27 PM

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2025 (सांकेतिक तस्वीर AI Generated)

Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. सरकारी बीमा कंपनी ओरिएंटल बीमा कंपनी लिमिटेड (OICL) की तरफ से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेसन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 300 पदों पर भर्तियां होंगी.

विज्ञापन

Sarkari Naukri 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बढ़िया अवसर सामने आया है. ओरिएंटल बीमा कंपनी लिमिटेड यानी OICL ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के 300 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. अगर आप ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट हैं और एक स्थिर सरकारी करियर की तलाश में हैं, तो ये मौका आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है.

OICL ने साल 2025 के लिए एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) के पदों पर बड़ी भर्ती निकाली है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 3 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है और कैंडिडेट्स 18 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. कुल 300 पदों पर भर्तियां होनी हैं और इसमें देशभर के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

Sarkari Naukri 2025: OICL की वैकेंसी में कैसे करें आवेदन?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले orientalinsurance.org.in पर जाएं.
  • यहां होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब OICL Administrative Officer Recruitment 2025 लिंक चुनें.
  • अब रजिस्ट्रेशन पेज पर अपनी बेसिक डिटेल्स भरकर रजिस्टर करें.
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और पूरा आवेदन फॉर्म भरें.
  • मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क ऑनलाइन पे करें.
  • सबमिट करने से पहले फॉर्म को एक बार अच्छे से चेक करें और फिर सबमिट कर दें.
  • अंत में फॉर्म की एक कॉपी डाउनलोड कर लें.

कौन कर सकता है अप्लाई?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही, कैंडिडेट की उम्र 21 साल से कम नहीं और 30 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आरक्षित वर्गों को उम्र सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी.

कितनी होगी सैलरी?

OICL में एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर के पद पर काम करने वाले कैंडिडेट्स को काफी अच्छी सैलरी मिलती है. बेसिक पे 50,925 रुपये से शुरू होकर 96,765 रुपये तक जाता है. औसतन हर महीने लगभग 85,000 रुपये तक सैलरी मिलने की संभावना रहती है. इसके साथ ही मेडिकल, लीव ट्रैवल अलाउंस, इंश्योरेंस और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलती हैं.

यह भी पढ़ें: झारखंड को मिले सिर्फ 8 IAS, हजारीबाग की बेटी को मिला होम कैडर

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola