डीआरडीओ में नौकरी पाने का मौका, सैलरी होगी 35000 से ज्यादा
Published by : Ravi Mallick Updated At : 26 Dec 2025 4:26 PM
DRDO Recruitment (सांकेतिक फोटो Freepik)
DRDO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी पाने का शानदार मौका सामने आया है. डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) की तरफ से टेक्नीशियन के खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 764 खाली पदों पर भर्तियां होंगी.
DRDO Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए डीआरडीओ की तरफ से एक शानदार मौका सामने आया है. डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन यानी DRDO ने CEPTAM 11 भर्ती 2025 के तहत टेक्नीशियन पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. यह भर्ती उन कैंडिडेट्स के लिए खास है जो टेक्निकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं और अच्छी सैलरी वाली सरकारी नौकरी की तलाश में हैं.
DRDO Recruitment 2025 के लिए आवेदन कैसे करें
इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक उम्मीदवार 1 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
- सबसे पहले उम्मीदवार DRDO की ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment या CEPTAM 11 से जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- अब DRDO Recruitment 2025 के नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.
- Apply Online लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फॉर्म सबमिट करें.
- आखिर में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट जरूर निकाल लें.
DRDO Recruitment 2025 Notification PDF Check Here
DRDO Recruitment Eligibility: कौन कर सकता है आवेदन
DRDO Recruitment 2025 के तहत सीनियर टेक्नीशियन और टेक्नीशियन ग्रुप C के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास BTech, BE या BSc जैसी संबंधित डिग्री होनी चाहिए.
यह भर्ती उन युवाओं के लिए बेहतरीन मौका है जिन्होंने इंजीनियरिंग या साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई की है और रक्षा क्षेत्र में काम करने का सपना देखते हैं. भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है ताकि उम्मीदवारों को किसी तरह की परेशानी न हो.
कितनी होगी सैलरी?
इस भर्ती में सेलेक्ट होने वाले उम्मीदवारों को पे लेवल 6 के तहत सैलरी दी जाएगी. शुरुआती सैलरी 35,400 रुपये प्रति माह होगी. इसके अलावा महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, ट्रांसपोर्ट अलाउंस और अन्य सरकारी सुविधाएं भी मिलेंगी. DRDO में नौकरी का मतलब सिर्फ अच्छी सैलरी ही नहीं बल्कि जॉब सिक्योरिटी, सम्मान और देश की सेवा का मौका भी होता है.
यह भी पढ़ें: UP Police में कंप्यूटर ऑपरेटर की वैकेंसी, 12वीं पास करें अप्लाई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










