10वीं पास के लिए डीआरडीओर के साथ काम करने का सुनहरा मौका, हर महीने मिलेगी अच्छी Stipend

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 17 Jul 2025 5:38 PM

विज्ञापन

DRDO Apprentice Recruitment 2025

DRDO Apprentice Recruitment 2025: डीआरोडी ने तकनीक में दिलचस्पी रखने वाले युवाओं के लिए अप्रेंटिंस के पदों पर भर्ती निकाली है. यह युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इस भर्ती के तहत केवल 20 लोगों का सेलेक्शन होगा. सेलेक्शन अकैडमिक रिकॉर्ड और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा. अन्य सभी डिटेल के लिए पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन

DRDO Apprentice Recruitment 2025: अगर आप डिफेंस व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने डिप्लोमा और ITI अप्रेंटिंस के कुल 20 पदों पर भर्ती निकाली है. यह युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इस भर्ती के तहत युवाओं को न सिर्फ DRDO के साथ काम करने का मौका मिलेगा बल्कि उन्हें कई चीजें सीखने को मिलेंगी. 

DRDO Apprentice Recruitment Eligibility: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

DRDO की इस भर्ती के तहत कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी में डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से वोकेशनल कोर्स में प्रमाणपत्र होना जरूरी है. आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की न्यूनतम उम्र 18 और अधिकतम 27 साल होनी चाहिए. 

DRDO Apprentice Recruitment 2025 Stipend: हर महीने मिलेंगे इतने रुपये 

डिप्लोमा अप्रेंटिस- 8000 रुपये 

ITI अप्रेंटिस- 7000 रुपये 

DRDO Apprentice Recruitment: क्या है चयन प्रक्रिया? 

इस अप्रेंटिस के तहत एक साल की अवधि के लिए उम्मीदवारों का चयन होगा. इस दौरान कैंडिडेट्स को तकनीक की जानकारी दी जाएगी. साथ ही उन्हें मशीन के संचालन और आधुनिक रक्षा तकनीक के बारे में बताया जाएगा. डीआरडीओर की इस भर्ती के लिए चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा. 

DRDO Apprentice Recruitment Important Documents: ये हैं जरूरी डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट 

10वीं और 12वीं की मार्कशीट

डिप्लोमा या ITI का प्रमाणपत्र

जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) 

पासपोर्ट साइज फोटो

पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट

मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट

यह भी पढ़ें- IGNOU New Course 2025: देश में पहली बार शुरू होने जा रहा है Sand Art कोर्स, सितंबर में इस तारीख तक करें अप्लाई

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola