BSSC CGL Vacancy: युवाओं को बड़ी राहत, बदली CGL परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख
Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 25 Sep 2025 9:08 AM
बीएसएससी सीजीएल वैकेंसी (प्रतीकात्मक तस्वीर)
BSSC CGL Vacancy 2025: बिहार में BSSC CGL- 4 भर्ती परीक्षा और बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट के 5208 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन व फीस भुगतान की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. ऐसे में आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को बड़ी राहत मिली है. आवेदन करने से पहले देखें डिटेल.
BSSC CGL Vacancy 2025: बिहार सीजीएल परीक्षा को लेकर बड़ी खबर है. बिहार में BSSC CGL- 4 भर्ती परीक्षा और बीएसएससी ऑफिस अटेंडेंट के 5208 पदों पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन व फीस भुगतान की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है. जहां पहले अंतिम तारीख 24 सितंबर 2025 निर्धारित की गई थी. वहीं अब इसे बढ़ाकर 14 अक्टूबर 2025 कर दिया गया है. इस भर्ती के तहत राज्य के 6 विभागों में 1481 पदों पर भर्ती की जाएगी. वहीं कार्यालय परिचारी के 3727 पदों पर भर्ती होगी. दोनों भर्तियों के BSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
BSSC CGL Vacancy Last Date:16 अक्टूबर तक करें आवेदन
बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थियों के व्यापक हित को देखते हुए यह फैसला लिया गया है. इसके अलावा आवेदन फाइनल सबमिट करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर से बढ़ाकर 16 अक्टूबर 2025 कर दी गई है. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स bssc.bihar.gov.in या www.onlinebssc.com पर जाएं.
BSSC CGL Vacancy Age Limit: आयु सीमा
आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से की जाएगी. विभिन्न श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है. आमतौर पर उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अनारक्षित वर्ग की महिलाएं को अधिकतम आयु में 3 साल की छूट दी गई है. पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 3 साल की छूट दी गई है. एससी और एसटी वर्ग को 5 साल की छूट है.
BSSC CGL Vacancy Selection Process: चयन प्रक्रिया
- प्रारंभिक परीक्षा
- मुख्य परीक्षा
BSSC CGL Vacancy Details: पद, रिक्तियां और योग्यता
- सहायक प्रशाखा पदाधिकारी – 1064 पद, योग्यता: किसी भी विषय से ग्रेजुएशन.
- योजना सहायक – 88 पद, योग्यता: किसी भी विषय से ग्रेजुएशन.
- कनीय सांख्यिकी सहायक – 05 पद, योग्यता: गणित/अर्थशास्त्र/कॉमर्स/सांख्यिकी में ग्रेजुएशन.
- डाटा एंट्री ऑपरेटर ग्रेड-सी – 01 पद, योग्यता: ग्रेजुएशन और साथ में PGDCA/BCA/B.Sc IT.
- अंकेक्षक – 125 पद, योग्यता: कॉमर्स/गणित/इकोनॉमिक्स/सांख्यिकी में से किसी एक विषय के साथ ग्रेजुएशन.
- अंकेक्षक (सहायक समितियां) – 198 पद, योग्यता: गणित के साथ ग्रेजुएशन या कॉमर्स से ग्रेजुएशन.
यह भी पढ़ें- बिहार पुलिस में ट्रांसजेंडर के लिए सीटें, एसआई के 1799 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










