BSF Recruitment 2025: बीएसएफ में कांस्टेबल की बंपर वैकेंसी, सैलरी होगी 69000, यहां करें अप्लाई

Published by : Ravi Mallick Updated At : 14 Oct 2025 1:21 PM

विज्ञापन

BSF Recruitment 2025 (सांकेतिक फोटो)

BSF Recruitment 2025: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स ने जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल के 391 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. जो उम्मीदवार देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह नौकरी सुनहरा मौका है. आवेदन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी और 4 नवंबर 2025 तक चलेगी.

विज्ञापन

BSF Recruitment 2025: सिक्योरिटी फोर्स में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की तरफ से जीडी कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 391 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा.

बीएसएफ की ओर से निकली इस वैकेंसी (BSF Recruitment 2025) के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर 2025 से शुरू हो जाएगी. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 4 नवंबर 2025 तक का समय रहेगा. इसमें आवेदन शुरू होने के बाद कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

BSF Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार को BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाना होगा.
  • वेबसाइट पर “BSF GD Constable Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक करें.
  • अब “Apply Online” सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें.
  • मांगी गई जानकारी भरें और जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें.
  • अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें.

BSF GD Constable Recruitment 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.

BSF GD Constable Eligibility: कौन कर सकता है अप्लाई?

बीएसएफ जीडी कांस्टेबल भर्ती (BSF Recruitment 2025) के लिए उम्मीदवारों को 10वीं पास होना जरूरी है. साथ ही, शारीरिक रूप से फिट होना भी अनिवार्य है क्योंकि बीएसएफ की नौकरी में फिजिकल फिटनेस अहम भूमिका निभाती है. उम्मीदवार की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी.

सैलरी और ग्रेड पे

सेलेक्टेड उम्मीदवारों को पे लेवल-3 के तहत सैलरी मिलेगी. इस पद पर बेसिक पे 21,700 रुपये से शुरू होकर 69,100 रुपये तक जा सकती है. इसके साथ ही उम्मीदवारों को विभिन्न भत्ते जैसे HRA, TA और अन्य अलाउंस भी दिए जाएंगे. वैकेंसी की डिटेल्स के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का मौका हाथ से छूट न जाए, सीजीएल 4 भर्ती के लिए आज ही करें Apply

BSF में शामिल होने की उम्र क्या है?

बीएसएफ में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष होनी चाहिए. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाती है. अलग-अलग पदों के लिए उम्र सीमा में थोड़ा फर्क भी हो सकता है.

BSF का मुख्य काम क्या होता है?

बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स भारत की सशस्त्र सीमा बलों में से एक है. इसे आमतौर पर फौज या पैरामिलिट्री फोर्स कहा जाता है. इसका मुख्य काम देश की सीमाओं की सुरक्षा करना और सीमा पार से होने वाली घुसपैठ या तस्करी को रोकना है.

BSF की कुल कितनी बटालियन है?

वर्तमान में बीएसएफ के पास 190 से अधिक बटालियन हैं जिनमें महिला बटालियन भी शामिल हैं. यह बल भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमाओं की निगरानी करता है. बीएसएफ भारत की सबसे बड़ी सीमा सुरक्षा एजेंसी है जो देश के अंदर भी विशेष सुरक्षा अभियानों में हिस्सा लेती है.

12वीं के बाद बीएसएफ कैसे ज्वाइन करें?

अगर आप 12वीं पास हैं तो बीएसएफ में हेड कांस्टेबल, असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर या सब-इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए उम्मीदवार को लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होता है. आवेदन प्रक्रिया BSF की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन होती है.

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola