BPSC TRE 4 Exam Date: दिसंबर में हो सकती है बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा, 27000 से अधिक भर्तियां
Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Sep 2025 5:29 PM
BPSC TRE 4 Exam 2025: बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख
BPSC TRE 4 Exam 2025: बिहार में शिक्षकों की बड़ी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा सकती है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए 27,000 से अधिक पदों पर बहाली होगी. हालांकि, इसको लेकर बीपीएससी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है.
BPSC TRE 4 Exam 2025: बिहार में शिक्षकों की बड़ी भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने जा रही है. शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा 16 दिसंबर से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जा सकती है. इस भर्ती परीक्षा के जरिए 27910 पदों पर बहाली होगी. हालांकि, इसको लेकर बीपीएससी की तरफ से अभी कोई ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. ऑफिशियल नोटिफिकेशन BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जारी होगा.
शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि टीआरई 4 से पहले एसटीईटी परीक्षा आयोजित हो सकती है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर से 16 सितंबर तक लिए जाएंगे. एसटीईटी की परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होगी और इसका परिणाम 1 नवंबर तक घोषित कर दिया जाएगा. इसके बाद 16 दिसंबर से बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) आयोजित की जाएगी.
जनवरी 2026 में आएगा BPSC TRE 4 का रिजल्ट
बिहार शिक्षक भर्ती परीक्षा परिणाम (BPSC TRE 4 Result Date) 20 से 24 जनवरी 2026 तक प्रकाशित होंगे. इस भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्साह है क्योंकि लंबे समय से बिहार में शिक्षकों की नियुक्तियों का इंतजार किया जा रहा था. इसको लेकर सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट भी शेयर हो रहा है.

BSEB STET Exam 2025: पहले होगी एसटीईटी परीक्षा
बिहार में एसटीईटी परीक्षा का आयोजन पहले होगा. मिली जानकारी के अनुसार, एसटीईटी की परीक्षा 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक होगी और इसका रिजल्ट 1 नवंबर 2025 तक घोषित कर दिया जाएगा. इसके बाद 16 दिसंबर 2025 से बीपीएससी द्वारा शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE 4) आयोजित की जाएगी. BPSC TRE 4 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी.
यह भी पढ़ें: कौन हैं मधुरिमा तिवारी, खंडहर को बना दिया मॉडल स्कूल, अब राष्ट्रपति से मिलेगा सम्मान
नोट: बिहार शिक्षक भर्ती 4 की तारीखों की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट पर नहीं हुई है. ऐसे में प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










