ePaper

BPSC AEDO Vacancy 2025: बीपीएससी एईडीओ भर्ती रजिस्ट्रेशन का कल आखिरी दिन, फटाफट कर दें आवेदन

Updated at : 25 Sep 2025 12:08 PM (IST)
विज्ञापन
BPSC AEDO Vacancy 2025

BPSC AEDO Vacancy 2025: कैंडिडेट की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

BPSC AEDO Vacancy 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी की है. इस भर्ती में 935 पद निकाले गए हैं. आवेदन करने का कल आखिरी मौका है. इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bihar.gov.in पर जाकर जल्दी आवेदन करें.

विज्ञापन

BPSC AEDO Vacancy 2025: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने असिस्टेंट एजुकेशन डेवलपमेंट ऑफिसर (AEDO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी. जो भी उम्मीदवार इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं, उनके लिए यह आखिरी मौका है, क्योंकि कल आवेदन करने की अंतिम तिथि है. इस भर्ती के जरिए राज्य में शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा.

BPSC AEDO Vacancy 2025: वैकेंसी और आवेदन प्रक्रिया

BPSC ने इस भर्ती अभियान के तहत कुल 935 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन पोर्टल पूरी तरह से सुचारू रूप से काम कर रहा है. 

यह भी पढ़ें- SSC MTS Admit Card 2025: एसएससी एमटीएस Tier 1 परीक्षा के एडमिट कार्ड कैसे देखें? ये हैं आसान Steps

BPSC AEDO Vacancy 2025: आवेदन शुल्क और योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को ₹100 का शुल्क देना होगा. शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है. शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होना जरूरी है.

BPSC Sarkari Naukri 2025: आयु सीमा और छूट

BPSC AEDO भर्ती 2025 के लिए आवेदक की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 सितंबर 2025 को आधार मानकर की जाएगी. आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- RPSC AE Admit Card 2025: राजस्थान असिस्टेंट इंजीनियर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, Direct Link यहां

BPSC Sarkari Naukri 2025: क्या करें स्टूडेंट्स?

जो भी उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं तो वे देर न करें और अंतिम तिथि से पहले अपना फॉर्म भर लें. यह भर्ती युवाओं के लिए शिक्षा क्षेत्र में एक सुनहरा अवसर है. फाॅर्म संबंधित और परीक्षा आदि की पूरी जानकारी के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करना जरूरी है.

विज्ञापन
Shubham

लेखक के बारे में

By Shubham

प्रभात खबर डिजिटल में सीख रहे हैं...Shubham की स्कूल की शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं से लेकर रोजगार से जुड़ी खबरों पर अच्छी पकड़ है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए करंट अफेयर्स के अलावा एजुकेशन न्यूज, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स और बोर्ड एग्जाम/रिजल्ट से जुड़ी खबरों को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं। शुभम को कुल 5 वर्षों का अनुभव है और वह पूर्व में स्टडी अब्राॅड प्लेटफाॅर्म LeverageEdu और दैनिक जागरण (Dainik Jagran) में कंटेंट क्रिएटर/डेवलपर रहे चुके हैं। शुभम से shubham@prabhatkhabar.in और 9721551782 पर कॉन्टैक्ट किया जा सकता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola