BPSC 71st Exam 2025: बिहार में गन्ना अधिकारी बनने का मौका, सैलरी होगी 60000 से ज्यादा, यहां करें आवेदन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 02 Jun 2025 4:18 PM
BPSC 71st Exam 2025
BPSC 71st Exam 2025: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 71वीं कंबाइंड सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. बिहार में गन्ना अधिकारी (Bihar Sugarcane officer) बनने का मौका है.
BPSC 71st Exam 2025: बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की तरफ से 71वीं कंबाइंड सिविल सर्विस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छा मौका है. इस बार बिहार 71वीं परीक्षा के माध्यम से गन्ना अधिकारी के पद पर भी नौकरी पा सकते हैं. इसमें आवेदन करने के लिए BPSC Exam की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बीपीएससी 71वीं परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जून से शुरू हो गई है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 30 जून 2025 तक का समय मिला है. इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.
BPSC 71st Exam 2025 Application ऐसे करें आवेदन
- बीपीएससी परीक्षा में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- bpsc.bihar.gov.in पर जाना होगा.
- वेबसाइट की होम पेज पर Latest updates पर क्लिक करें.
- अगले पेज पर Exam Application के लिंक पर जाना होगा.
- अब BPSC 71st Exam 2025 Application के लिंक पर जाना होगा.
- इसके बाद मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- आवेदन होने के बाद प्रिंट ले सकते हैं.
BPSC 71st Exam 2025 Notification यहां डायरेक्ट लिंक से चेक करें.
बिहार में गन्ना अधिकारी के पद पर आवेदन
बिहार में निकली इस वैकेंसी के माध्यम से कई विभिन्न पदों पर भर्तियां होंगी. इसमें एक पद ईख पदाधिकारी का है. यह पद गन्ना उद्योग विभाग में भर्ती के लिए निर्धारित है. बता दें कि इस बार ईख पदाधिकारी यानी गन्ना अधिकारी के कुल 17 पदों पर भर्तियां होंगी.
इसमें आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को पहले प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल होना होगा. इसके बाद मेन्स परीक्षा आयोजित की जाएगी. लास्ट में इंटरव्यू का आयोजन होगा. गन्ना अधिकारी के पद पर सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को सैलरी पे लेवल 9 के तहत मिलेगी. इस पद पर बेसिक सैलरी 56,100 रुपये होगी. इसके लिए अलावा कई अन्य सरकारी भत्तों का लाभ मिलेगा.
ये भी पढ़ें: जेईई एडवांस्ड AIR-1 रजित ने ऐसे गाड़ा झंडा, पढ़ाई का रूटीन जानेंगे तो पकड़ लेंगे सिर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










