BOB LBO Recruitment 2025: लोकल बैंक ऑफिसर के 2500 पदों पर वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन, सैलरी 48000 से शुरू
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Aug 2025 8:13 AM
BOB LBO Recruitment (बैंक ऑफ बड़ौदा में वैकेंसी)
BOB LBO Recruitment 2025: बैंक में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खास मौका है. बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से लोकल बैंक ऑफिसर के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है. इस भर्ती के माध्यम से कुस 2500 खाली पदों पर भर्तियां होंगी. इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है.
BOB LBO Recruitment 2025: बैंक ऑफ बड़ौदा की तरफ से लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 3 अगस्त 2025 को बंद हो जाएगी. ऐसे में जो कैंडिडेट्स ग्रेजुएशन के बाद सरकारी बैंक में नौकरी पाना चाहते हैं वो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट- bankodbaroda.in पर जाना होगा.
BOB LBO Recruitment: वैकेंसी डिटेल्स
BOB LBO भर्ती 2025 के अंतर्गत कुल 2500 रिक्तियां घोषित की गई हैं. इनमें 1043 पद अनारक्षित, 367 पद SC, 178 ST, 667 OBC और 245 पद EWS वर्ग के लिए आरक्षित हैं. उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक या ग्रामीण बैंक में ऑफिसर पद पर कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है.
How to Apply for BOB LBO Post: कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट- bankodbaroda.in पर जाएं.
- होमपेज पर मौजूद “Careers” या “Current Opportunities” लिंक पर क्लिक करें.
- नोटिफिकेशन लिस्ट में से Local Bank Officer (LBO) Recruitment 2025 पर क्लिक करें.
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करें और जरूरी डिटेल्स भरें.
- रजिस्ट्रेशन के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म भरें.
- फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रखें.
BOB LBO Application Fees: कितनी है फीस?
Bank Job के लिए जारी इस भर्ती में आवेदन करने की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 जुलाई 2025 को आधार मानकर की जाएगी. आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी. आवेदन शुल्क की बात करें तो सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए यह 850 रुपये है, जबकि SC, ST, महिला, दिव्यांग और पूर्व सैनिकों के लिए यह केवल 175 रुपये रखा गया है.
BOB LBO Salary Details: कितनी होगी सैलरी?
BOB LBO पद पर चयनित उम्मीदवारों को 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक का वेतन मिलेगा. इसमें अन्य भत्ते भी शामिल होंगे. नियुक्ति के बाद 12 महीने का प्रोबेशन पीरियड होगा. उम्मीदवार को न्यूनतम 3 वर्ष की सेवा देनी होगी, जिसके लिए 5 लाख रुपये का बॉन्ड भरना होगा. चयनित अभ्यर्थी को उसी राज्य में पोस्टिंग दी जाएगी, जहां से उसने आवेदन किया है. संबंधित स्थानीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है.
यह भी पढ़ें: NEET UG Counselling 2025: MBBS में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 115900 सीटों पर होगा एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










