NEET UG Counselling 2025: MBBS में रिकॉर्ड बढ़ोतरी, 115900 सीटों पर होगा एडमिशन
Published by : Ravi Mallick Updated At : 03 Aug 2025 8:11 AM
NEET UG Counselling 2025 MBBS Seats
NEET UG Counselling 2025: देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए आयोजित होने वाली नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया जारी है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन लिए जा रहे हैं. इस बीच केंद्र सरकार की तरफ से एमबीबीएस की सीटों पर खुलासा किया गया है. परिवार राज्य कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में MBBS की सीटों पर जानकारी दी है.
NEET UG Counselling 2025: देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए नीट यूजी काउंसलिंग (NEET UG Counselling 2025) की प्रक्रिया चल रही है. उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं, लेकिन इसी बीच केंद्र सरकार ने लोकसभा में यह जानकारी दी है कि हर साल हजारों MBBS सीटें खाली रह जाती हैं. यह आंकड़ा मेडिकल शिक्षा की वास्तविक स्थिति को उजागर करता है.
How Many MBBS Seats: कितनी है एमबीबीएस की सीटें?
केंद्र सरकार ने बताया कि साल 2020-21 में देश में MBBS की कुल 83,275 सीटें थीं, जो 2024-25 में बढ़कर 1,15,900 हो गईं. यानी करीब 39% की बढ़ोतरी हुई है. हालांकि इसके बावजूद 2021-22 में 2,012 सीटें खाली रहीं. 2022-23 में यह संख्या बढ़कर 4,146 हो गई. 2023-24 में यह घटकर 2,959 और 2024-25 में 2,849 रह गई. यानी सीटें तो बढ़ीं, लेकिन दाखिले पूरे नहीं हो पा रहे हैं.
सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि इन आंकड़ों में AIIMS और JIPMER जैसे टॉप संस्थानों को शामिल नहीं किया गया है. इसका मतलब है कि मुख्यधारा के मेडिकल कॉलेजों में ही दाखिले पूरे नहीं हो पा रहे हैं. इससे यह भी सवाल उठता है कि क्या सभी कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर या फैकल्टी पर्याप्त है?
157 नए मेडिकल कॉलेज
सरकार ने लोकसभा में बताया कि देश में 157 नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए हैं. इनमें से 131 पहले से काम कर रहे हैं. यह बढ़ोतरी नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना, इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार और फैकल्टी डिवेलपमेंट की वजह से संभव हो पाई है. इसके साथ ही, 2023 में नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने “मिनिमम स्टैंडर्ड रिक्वायरमेंट” लागू किए हैं, जिससे कॉलेजों की गुणवत्ता बनी रहे.
NEET UG Counselling 2025: नीट काउंसलिंग का शेड्यूल
NEET UG काउंसलिंग 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 21 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक चलेगी. इस अवधि के दौरान उम्मीदवार MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और काउंसलिंग शुल्क का भुगतान कर सकते हैं. इसके बाद चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें अभ्यर्थी अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स चुन सकेंगे.
MCC (Medical Counselling Committee) के माध्यम से यह काउंसलिंग ऑल इंडिया कोटे (AIQ) के तहत की जा रही है, जिसमें AIIMS, JIPMER और केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई प्रमुख संस्थानों की सीटें शामिल हैं. रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख के बाद किसी भी छात्र को आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा.
यह भी पढ़ें: DU UG Admission 2025 दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन का तीसरा Round शुरू, जानें शेड्यूल और Dates
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ravi Mallick
रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










