Bihar Sarkari Naukri: 10वीं पास के लिए शानदार भर्ती, आज ही करें अप्लाई

Published by : Shambhavi Shivani Updated At : 14 Oct 2025 10:44 AM

विज्ञापन

बिहार सरकारी नौकरी (प्रतीकात्मक तस्वीर, फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक)

Bihar Sarkari Naukri: बिहार कर्मचारी चयन आयोग की ओर से निकाली गई कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 (Office Attended Bharti) के लिए अप्लाई करने की आज लास्ट डेट है. इस भर्ती के तहत कुल 4388 पद भरे जाएंगे. खास बात ये है कि इस भर्ती के लिए 10वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं. अप्लाई करने से पहले देखें डिटेल.

विज्ञापन

Bihar Sarkari Naukri: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की से कार्यालय परिचारी भर्ती 2025 (Office Attended Bharti) के लिए अप्लाई करने की आज यानी कि 14 अक्टूबर 2025 को लास्ट डेट है. बिहार कार्यालय परिचारी की भर्ती के तहत 4388 पद भरे जाएंगे. ऐसे में अगर आपने अभी तक अप्लाई नहीं किया है तो फटाफट अप्लाई करें. 

Bihar Sarkari Naukri: ऑफिस अटेंडेट के लिए कैटेगरी वाइज पद 

कार्यालय परिचारी भर्ती में कुल 4388 वैकेंसी में 35 प्रतिशत लैटरेल आरक्षण के तहत 1416 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे. वहीं अन्य कैटेगरी के लिए कुछ इस तरह पद रिजर्व्ड हैं- 

  • जनरल- 2041 
  • एससी- 627 
  • एसटी-53 
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग -809 
  • पिछड़ा वर्ग- 297 
  • पिछड़ा वर्ग की महिला- 123 
  • EWS- 438 

Bihar Karyalay Parichari Post Details: पदों का विवरण  

इस भर्ती के तहत बिहार सरकार के विभिन्न विभागों व मंत्रालयों में खाली पड़े ऑफिस अटेंडेंट के पदों को भरा जाएगा. सबसे ज्यादा बिहार पुश एवं मत्स्य संसाधन विभाग में ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती होगी. वहीं भवन निर्माण विभाग में 500 पदों पर भर्ती होगी. 

BSSC Karyalay Parichari Eligibility: शैक्षणिक योग्यता 

बिहार की इस भर्ती के लिए अप्लाई करने के लिए कैंडिडेट्स के पास सिर्फ और सिर्फ 10वीं की डिग्री होनी चाहिए. वहीं ऐज लिमिट की बात करें तो मिनिमम ऐज लिमिट 18 साल होनी चाहिए और मैक्सिमम ऐज लिमिट 37 साल. वहीं अधिकतम आयु सीमा वाले कैंडिडेट् को मैक्सिमम ऐज लिमिट में छूट मिलेगी. आयु की गणना 1 अगस्त 2025 से होगी. 

BSSC Karyalay Parichari Selection Process: चयन प्रक्रिया 

BSSC की इस भर्ती के तहत सभी कैंडिडेट्स को प्रारंभिक परीक्षा और मुख्य परीक्षा देना होगा. दोनों परीक्षा में सफल होने वाले कैंडिडेट्स को ही अंतिम रूप से चुना जाएगा. 

यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का मौका हाथ से छूट न जाए, सीजीएल 4 भर्ती के लिए आज ही करें Apply

विज्ञापन
Shambhavi Shivani

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन